Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

हे भगवान! नर्सरी की एडमिशन फीस देख उड़े लोगों के होश, यूजर्स बोले-पार्किंग शुल्क क्यों छोड़ा?

Viral Photo : सोशल मीडिया पर नर्सरी के छात्र के एडमिशन फीस की फोटो वायरल हो रही है। नर्सरी के छात्र की फीस देखकर लोग हैरान है। इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Oct 24, 2024 13:53

Viral Photo : भारत में बच्चों की पढ़ाई, शिक्षा को लेकर बढ़ती महंगाई पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। स्कूल और ट्यूशन की फीस इतनी अधिक हो गई है कि अभिभावक परेशान हो रहे हैं। दवाव बढ़ने से परिजनों और छात्रों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इस वक्त नर्सरी के छात्र की एडमिशन फीस की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नर्सरी स्कूल की चौंका देने वाली फीस देखने के बाद लोग हैरान हैं। फीस के डिटेल में बताया गया कि पैरेंट्स ओरिएंटेशन की फीस 8,400 रुपये हैं। इसके साथ ही साथ नर्सरी और जूनियर केजी छात्रों के लिए ₹ 55,600 की एडमिशन फीस शामिल है। फीस की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

छात्रों के एडमिशन फीस को ईएनटी सर्जन डॉ. जगदीश चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। डॉ ने फीस की फोटो शेयर कर लिखा है, ”8400 रुपये अभिभावक ओरिएंटेशन फीस। कोई भी अभिभावक डॉक्टर से परामर्श के लिए इसका 20% भी देने को तैयार नहीं होगा। मैं अब एक स्कूल खोलने की योजना बना रहा हूं।”

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यदि डॉक्टर यह गारंटी दें कि वे अनावश्यक रूप से महंगे लैब टेस्ट नहीं लिखेंगे तो लोग परामर्श शुल्क से 20% अधिक भुगतान करने में बहुत खुश होंगे। एक ने लिखा कि इतनी फीस में तो मैंने MBBS पूरी कर ली थी। एक अन्य ने लिखा कि लोग पैसे देने को तैयार हैं और इसलिए वे लूट रहे हैं। ऐसी स्थिति के बारे में सोचिए जब कोई इतनी फीस देने वाला नही होगा, तो वे फीस कम कर देंगे।

यह भी पढ़ें : गंजे पति के सिर पर किया कुछ ऐसा कि दंग रह गए लोग, इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो

एक ने लिखा कि डॉक्टरों को भुगतान करना एक व्यय माना जाता है, जबकि शिक्षा एक निवेश है। एक ने लिखा कि ये लोग हवा में सांस लेने के लिए भी शुल्क शामिल कर सकते हैं, बशर्ते आप उनके स्कूल में हों। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मुझे लगता है, उन्होंने पार्किंग शुल्क गलती से छोड़ दिया है।

First published on: Oct 24, 2024 01:16 PM

संबंधित खबरें