Brand-new Tata Nexon ‘Defects’: कार खरीदना कई लोगों का सपना होता है। बेंगलुरु में एक शख्स जब अपने परिवार के साथ कार की डिलीवरी लेने पहुंचा तो वह कार की हालत देखकर हैरान रह गया। उसने डीलर से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उसने कार की हालत का वीडियो शेयर कर डीलर पर कई आरोप लगाए हैं, साथ ही अपने सपने के चकनाचूर होने की बात कही है।
Sharath Kumar T नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि मेरे परिवार के सपने तब चकनाचूर हो गए, जब मैं टाटा मोटर्स के शायद सबसे खराब डीलर यानी प्रेरणा मोटर्स, येलहंका से 18.2 लाख मूल्य की नेक्सॉन फेसलिफ्ट ऑटोमैटिक पेट्रोल फियरलेस प्लस की डिलीवरी लेने गया क्योंकि उन्होंने मुझे PDI (Pre-delivery inspection) या कुछ भी किए बिना एक डिफेक्टिव नेक्सॉन फेसलिफ्ट बेचने की कोशिश की।
शरथ कुमार ने यह बताया, “इस घटना हो हुए एक महीना हो गया है। न तो प्रेरणा और न ही टाटा इस मुद्दे को हल करने या मुझे रिप्लेसमेंट या रिफंड करने में कोई दिलचस्पी दिखाई है। वे बस इतना चाहते हैं कि मरम्मत के बाद मैं उनके वाहन को 2 साल की वारंटी के साथ ले लूं। प्रेरणा या टाटा में अपनी गलती स्वीकार करने के लिए कोई सहानुभूति या साहस नहीं है, वे केवल मुझे यह समझाने की कोशिश करते रहते हैं कि यह चलाने के लिए एक अच्छा वाहन है।”
इंस्टाग्राम पर शरथ का यह वीडियो वायरल हो गया, वीडियो को 8 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि एक लाख इक्कीस हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो वायरल होने के बाद टाटा मोटर्स हरकत में आया और जवाब देते हुए कहा, “असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया अपनी ईमेल आईडी डीएम के माध्यम से साझा करें, ताकि हम संबंधित टीम से जल्द ही आपकी सहायता कर सकें।”
एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बहुत से लोगों की राय है कि टाटा की कार लेने के बाद सर्विस अच्छी नहीं है लेकिन एक नई कार खराबी के साथ डिलीवर की गई है। it just like a Wow।” एक अन्य ने लिखा, “उपभोक्ता अदालत में डीलर और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करें। आप पहले ही एक महीने तक इंतजार कर चुके हैं।”
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
1 hr agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines