देख‍िए! टहनी से जंगल की आग बुझा रहे हैं मंत्री जी, भड़के लोग बोले- नाटक की भी हद होती है

Uttarakhand Minister Video Viral : उत्तराखंड के जंगलों में कई जगह आग लगी हुई है। आग के आगे प्रशासन फेल साबित होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल खुद आग बुझाने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Prem Chandra Agrawal Video
विज्ञापन

Uttarakhand Minister Video Viral : उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं हो रही हैं। आग की घटनाओं को काबू पाने में प्रशासन फेल दिखाई दे रहा है। आंकड़ों की मानें तो अब तक फायर सीजन में 1,242 से अधिक आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। 1696.32 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। इसी बीच उत्तराखंड के एक मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उनकी खूब खिंचाई हो रही है और लोगों के आक्रोश को भी झेलना पड़ रहा है।

जब आग बुझाने पहुंचे मंत्री 

यमुनोत्री जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आग को बुझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनकी इस कोशिश को देखकर सोशल मीडिया पर लोग बिफर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों के लिए किए  गए इंतजामों का जायजा लेने के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद वह आग बुझाने के लिए पहुंच गए।

Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री एक टहनी से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह सड़क के किनारे पड़ी सूखी घास को हटा रहे हैं लेकिन उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। वहीं दूसरी तरफ समर्थकों का कहना है कि वह आग बुझाने इसलिए पहुंचे थे कि उन्हें देखकर ग्रामीण भी आगे आएं आग बुझाने में मदद करें।

सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे लोग

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ ठोस और बड़े कदम उठाने की जगह मंत्री जी भी रील बना रहे हैं। एक ने लिखा कि उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने का प्रयास करते मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अच्छा है लेकिन सवाल ये है कि क्या इस विकराल समस्या से ऐसे निपटा जा सकता है? एक ने लिखा कि प्रेमचंद अग्रवाल जी जिस तरीके से एक टहनी से ही आग बुझा दी है, देश के अग्निशामक विभागों को उनसे सीखना चाहिए। उनके इस वीर कारनामे की देश दुनिया भर में तारीफ हो रही है। हो सकता है कि इनपर जल्द ही फिल्म भी बन जाए।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मंत्री जी भी कैमराजीवी निकले, बिना कैमरे में के ये भी नहीं रह पा रहे हैं। एक ने लिखा कि आग बुझाने और उसे रोकने के लिए प्लान बनाने की जगह मंत्री जी टहनी से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, कमाल है। नेता जी जिंदाबाद! एक अन्य ने लिखा कि ऐसे ही नेताओं को आग बुझाने के काम में लगाए देना चाहिए, सरकार को इस दिशा में जरूर सोचना चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ