Unnao News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले में एक जहरीले सांप (Snake) के साथ खेलना साधु (Sadhu) को भारी पड़ गया। सांप ने साधु को काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं साधु के परिवार वालों को घटना के बारे तब पता चला, जब उसका शव सीधे घर पहुंचा। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद साधु का सांप के साथ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

विज्ञापन

फेरी लगाकर सामान बेचता था साधु

जानकारी के मुताबिक घटना उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र की है। लखनऊ के काकोरी निवासी बजरंगी (55 वर्ष) पिछले करीब पांच साल से यहां के मैनी भावा खेड़ा इलाके में कॉस्मेटिक सामान की फेरी लगाता था। पिछले शुक्रवार को वह इलाके में फेरी लगा रहा था कि तभी चौराहे पर लोगों को एक साथ खड़ा देखा। बजरंगी ने यहां रुककर देखा तो पता चला कि एक दुकान में सांप बैठा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सांप को बचाकर डिब्बे में बंद किया, फिर निकाल लिया

बजरंगी दुकान में घुसा और उसने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि दुकान से बाहर निकल कर उसने सांप को डिब्बे से निकाल लिया और लोगों को दिखाते हुए उसके साथ करतब करने लगा। शुरुआत में तो बजरंगी ने सांप का मुंह पकड़ रखा था, लेकिन धीरे-धीरे सांप के मुंह पर उसकी पकड़ ढिली हो गई। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बजरंगी की हालत बिगड़ने लगी। सांप भी झाड़ियों में भाग गया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान बजरंगी ने तोड़ दिया दम

मौके पर मौजूद लोगों ने बजरंगी को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मौत के बाद बजरंगी के शव को सौंप दिया गया। वहीं इलाके के एक स्थानीय नेता ने शव को अपनी सुपुर्दगी में लिया। इसके बाद शव को बजरंगी के गांव में पहुंचाया। वहीं उसके शव को देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ