---विज्ञापन---

Viral: पाकिस्तानी हैदर यानि सचिन की सीमा ने शादी में जमकर लगाए ठुमके, देखने वालों ने लुटाए पैसे

Viral: अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर का लाल साड़ी में डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो शादी समारोह का लग रहा है। वीडियो में सीमा जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, आसपास मौजूद महिलाएं सीमा की बलाएं लेती और उस पर रुपए न्योछावर […]

---विज्ञापन---

Viral: अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर का लाल साड़ी में डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो शादी समारोह का लग रहा है। वीडियो में सीमा जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, आसपास मौजूद महिलाएं सीमा की बलाएं लेती और उस पर रुपए न्योछावर करती दिखाई पड़ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया बवाल 

नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर दबाकर शेयर किया जा रहा है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में सीमा के डांस की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सीमा ने लाल साड़ी पहने हुए है।

---विज्ञापन---

 

वीडियो में सीमा कभी साड़ी का पल्ला मुंह पर ढकती है तो कभी कमर मटकार डांस करती नजर आ रहीं हैं। बता दें सीमा गुलाम हैदर (30) और सचिन मीना (25) को 2019 में गेमिंग एप्लिकेशन PUBG पर बात करते समय प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और अपने प्रेमी सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रहने लगी।

---विज्ञापन---

लालच दिया गया और बरगलाया 

इस बीच  पाकिस्तान में मौजूद सीमा के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपनी पत्नी और बच्चों को वापस घर भेजने की दिली अपील की है। एक वीडियो में गुलाम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को PUBG के माध्यम से भारत आने के लिए लालच दिया गया और बरगलाया गया।

First published on: Jul 17, 2023 08:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola