'थाली तोड़ डांस के साथ बच्चों ने जीता सोशल मीडिया, वीडियो हुआ वायरल

Sarkari School Dance Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्कूली बच्चों का अनोखा “थाली तोड़ डांस” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मजेदार डांस में बच्चे सिर पर थाली मारते हुए डांस कर रहे हैं, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Sarkari School Dance Video

Sarkari School Dance Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक अनोखा और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूली बच्चों ने एक अजीब तरह का डांस किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसे देखकर हर कोई हंसी से लोटपोट हो रहा है। इस डांस में बच्चे अपने सिर पर थाली मारते हुए डांस करते हैं, जिसे “थाली तोड़ डांस” या “कप्पल फोड़ डांस” कहा जा रहा है। इस डांस का नाम सुनते ही आपको इसका मजेदार अंदाज समझ में आ जाएगा। वीडियो में बच्चे किसी भोजपुरी गाने पर नाचते हुए बीच-बीच में अपने सिर पर थाली मारते हैं, जिसे देखकर मेहमान और दर्शक सभी हंसी नहीं रोक पाए। बच्चों के इस अजीबो-गरीब डांस स्टेप्स ने न सिर्फ मेहमानों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ बटोरी। यह वीडियो अब लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

बच्चों का अजीबो-गरीब डांस स्टाइल

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे किसी भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। मगर उनके डांस स्टेप्स साधारण नहीं हैं। वे अपने सिर पर झांझ (थाली) मारते हुए डांस करते हैं, जो इसे अलग और मजेदार बनाता है। स्कूल में यह Cultural कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें कुछ खास मेहमान भी मौजूद हैं। बच्चों का ये डांस देखकर मेहमान भी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

ये है वो वायरल वीडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brajesh kumar (@brajesh_bhai87)

थाली तोड़ डांस: क्यों है खास?

“थाली तोड़ डांस” एक पारंपरिक डांस स्टाइल है जिसे महाराष्ट्र और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अलग-अलग रूपों में देखा जाता है। हालांकि, इस डांस में जो मजा और Weirdness है, वो इसे और खास बना देता है। बच्चे सिर पर थाली बजाते हुए बीच-बीच में कमर पर झटके देते हैं, और ये नजारा वाकई में देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 

इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, और लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे अनोखे डांस के वीडियो इंटरनेट पर बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, इसलिए ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ