सड़कों पर झाड़ू लेकर उतरीं महिलाएं, सरेराह कर दी शराबियों की धुलाई, देखिए वायरल VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई कई मोर्चे आपने देखें होंगे, लेकिन क्या आपने झाड़ू वाली महिलाओं का मोर्चा देखा है? नहीं देखा तो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आखिर क्यों मुंबई की सड़कों को महिलाएं झाड़ू लेकर उतर आई हैं।

Viral Video
विज्ञापन

Viral Video: मुंबई में महिलाओं का एक समूह रात को सड़कों पर उतर आया, इसके पीछे की वजह थे शराबी। सड़कों पर शराबियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए इस समुह ने ये फैसला लिया है। उनकी पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोग बेहतरी के लिए कदम उठाने वाली महिलाओं की तारीफ कर रहे हैं। महिलाओं से पिटाई खाने के बाद शराबी सड़कों से भाग खड़े हुए।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के बारे में शेयर करते हुए बताया गया कि यह घटना मुंबई के कांदिवली के लालजी पाड़ा की है. यहां पर चल रहे सार्वजनिक उपद्रव पर अपनी निराशा को व्यक्त करने के लिए महिलाएं शराबियों से मुकाबला करने सड़कों पर उतरीं, और उनकी पिटाई की जो सड़कों पर खुलेआम शराब पी रहे थे।

विज्ञापन

शराबियों को साफ करने निकली महिलाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं हाथ में झाड़ू लेकर सड़कों पर नजर आ रही हैं। उनके आसपास काफी शराब के नशे में धुत लोग नजर आ ररहे हैं। इन औरतों को शराबियों की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है। जैसे ही उनकी नजर उन लोगों पर पड़ती है जो शराब पी रहे थे, वे उन्हें झाड़ू से मारना शुरू कर देते हैं और उन्हें भागने पर मजबूर कर देती हैं। इस वीडियो को 24 अगस्त को शेयर किया गया था।


इस पोस्ट पर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा यही कारण है कि हम कहते हैं, केवल महिलाएं ही दुनिया को ठीक कर सकती हैं। तो दूसरा लिखता है, ये कितना गलत है एक बार और किया जाए। एक ने लिखा इसलिए तो बड़े लोग कहते थे कि औरत के हाथ में झाड़ू अच्छी लगती है। एक ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि एक नया डर पैदा हो गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ