ट्रेन में टिकट चेक कर रही 'महिला TTE' को देख यात्रियों ने बुलाई RPF; वजह जान पकड़ लेंगे माथा

Fake TTE Caught In Jhansi : पातालकोट से छिंदवाड़ा जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में मौजूद एक ‘महिला टीटीई’ को देखकर यात्रियों ने RPF बुला ली। इसके बाद ‘महिला TTE’ की सच्चाई सामने आई, जानें क्या है पूरा मामला।

Fake TTE

Fake TTE Caught In Jhansi :  उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेन में एक महिला टीटीई टिकट चेक कर रही थी। कई यात्रियों के पास टिकट नहीं था तो उसने फाइन भी लगाई। कुछ यात्रियों को फटकारती भी दिखाई दी। इसके बाद कुछ यात्रियों को टीटीई पर शक हो गया तो उन्होंने RPF ( RAILWAY PROTECTION FORCE) को इसकी सूचना दे दी और फिर जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर सब हैरान रह गए।

विज्ञापन

मामला पातालकोट से छिंदवाड़ा जा रही पातालकोट एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन में एक महिला TTE टिकट चेक कर रही थी तो कुछ यात्रियों को उसपर शक हो गया और उन्होंने TTE से अपना बैच और आईडी दिखाने के लिए कहा। महिला टीईटी ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी और गले में आईडी कार्ड लटक रहा था लेकिन वह ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।

विज्ञापन

यात्रियों ने बुलाई RPF

जब महिला टीटीई ने आईडी नहीं दिखाई तो यात्रियों ने उससे सवाल पूछना शुरू कर दिया, वह ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद यात्रियों ने RPF को इसकी सूचना दे दी। RPF पहुंची और महिला टीटीई से पूछताछ की तो पता चला कि वो तो TTE है ही नहीं, वह फर्जी TTE बनकर यात्रियों से पैसे वसूल रही थी।


महिला पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया गया कि RPF ने महिला को GRP को सौंपा तो GRP  (Government Railway Police) ने हाथ खड़े कर दिए। अब इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पता नहीं कबसे ये लड़की लोगों को चूना लगा रही थी और ना जाने कितना कमा चुकी होगी। एक अन्य ने लिखा कि आम इंसान को लूटने के लिए बहुत लोग तैयार बैठे हैं। एक ने लिखा कि स्लीपर और जनरल में ही लोगों को परेशान किया जाता है। यही लोग सफर के दौरान सबसे अधिक परेशान भी होते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ