---विज्ञापन---

Video: रायबरेली पुलिस का गजब खेल, 7 लाख लौटाने आया तो भेजा जेल, 12 दिन बाद छूटा

Raebareli Police : उत्तर प्रदेश के रायबरेली पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है, यहां पुलिस केस को जल्द सुलझाने की कोशिश में बेगुनाह को पकड़कर जेल में डाल दिया। पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Raebareli Police :  उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं। कभी एनकाउंटर को लेकर सवालों के घेरे में रहती हैं तो कभी बेकसूरों को फंसाने, अटपटे केस और वसूली में लिप्त मिलती है। अब हाल ही की एक घटना को ले लीजिए। मामला रायबरेली का है, यहां एक शख्स नोटों से भरा बैग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा तो पुलिसवालों ने उसे ही जेल में डाल दिया। इसके बाद जब मामला खुला तो पुलिसवालों की शर्मनाक करतूत सामने आई।

जमुनीपुर चरुहार निवासी गौरव उर्फ ​​दीपू को लूट के मामले में गदागंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब धरना प्रदर्शन किया तो मामले की जांच करने की बात कही गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जब जांच पूरी हुई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि थाने के पुलिसकर्मियों ने वाह वाही के लिए उसी शख्स को जेल भेज दिया था, जो सड़क के किनारे पड़े बैग को लेकर पुलिस को देने पहुंचा था।

---विज्ञापन---

गौरव को रास्ते किनारे पड़ा एक बैग मिला, जिसमें नोट भरे हुए थे। जैसे ही गौरव इसे लेकर थाने पहुंचा तो पुलिसवालों ने इसे ही लुटेरा बताकर जेल में डाल दिया। करीब 12 दिन तक वह जेल में रहा और बाद में बेगुनाह निकला। पुलिस की ही जांच में सामने आया है कि गौरव कोई लुटेरा नहीं था बल्कि उसे सच में सड़क किनारे रुपये से भरा बैग मिला था। लेकिन पुलिस तो वाह वाही की भूखी निकली, उसने बिना किसी शुरूआती जांच के जल्दबाजी में गौरव को ही जेल में डाल दिया।


जेल से बाहर आने के बाद गौरव ने जब आपबीती बताई तो सबके कान खड़े हो गए। कैसे पुलिस केस सॉल्व करने का दिखावा करने के लिए बेगुनाह को फंसाती है। गौरव ने बताया कि मुझे दो दिन थाने में रखने के बाद रात में जंगल ले गए और वहां बैग के साथ मेरा वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद मुझे फंसा दिया। मैंने कुछ गलत नहीं किया था। गौरव ने बताया कि वह RO का पानी लेने जा रहे थे, उसकी वक्त रास्ते में उन्हें बैग मिला था। प्रधान के कहने पर वह बैग लेकर थाने पहुंचा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़क गए लोग

वहीं पुलिस का कहना है कि गौरव ने बैग को लेकर जानकारी नहीं दी , इससे उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कोई गुनहगार बख्शा नहीं जायेगा और बेगुनाह को सजा नहीं दी जाएगी।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 09, 2024 11:09 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola