Samosa Condom Stones Gutkha: पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों को समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू के टुकड़े मिले। इसके बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
5 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
जानकारी के अनुसार, ये मामला पिंपरी चिंचवड इलाके का है। यहां एक कैंटीन के अंदर लोगों को समोसे में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इसके बाद कंपनी के अधिकारी ने चिखली पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से नाराज था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी रहीम शेख कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से नाराज था। कंपनी के मालिक के अनुसार, SRS एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी को समोसे का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। जब इस कंपनी ने समोसे की सप्लाई दी तो एक दिन घाव लगी पट्टी निकली। इसके बाद इस कंपनी से कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर लिया गया।
कर्मचारियों को बंटवा दिए समोसे
इसके बाद दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया गया। रहीम शेख दूसरी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट देने से भड़क गया। उसने इसके बाद एक साजिश रची, ताकि कंपनी के मालिक से बदला लिया जा सके। रहीम खान ने इसके बाद समोसे में कंडोम, तंबाकू और पत्थर भरवा दिए। फिर अपने कर्मचारियों को दूसरी कैंटीन में भर्ती करवा दिया। इन लोगों ने ये समोसे तैयार किए। फिर एक दिन उन्हें कंपनी के कर्मचारियों को बांट दिया गया। फिर जब कंपनी के कर्मचारियों ने समोसे खोलकर देखे तो उनमें आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई।
ये भी पढ़ें: बच्चे को दूध पिलाने के लिए गजब का ‘स्कैम’, कोल्डड्रिंक दिखाकर ये क्या पिला दिया?
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 328 और धारा 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी इसके जरिए न सिर्फ कंपनी के मालिक से बदला लेना चाहते थे, बल्कि दूसरी कंपनी के ठेके को भी रद्द करवाना चाहते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: उड़ान भरते ही उखड़ गया विमान का इंजन, नजारा देख कांप उठे यात्री; ऐसे बची जान
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines