उड़ान भरते ही उखड़ गया विमान का इंजन, नजारा देख कांप उठे यात्री; ऐसे बची जान

Viral Video Flight Engine Break : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान यात्रियों को लेकर जा रहा था, तभी उसका इंजन हवा में टूटकर गिरने लगा। यह स्थिति देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी।

Southwest flight makes emergency landing

Viral Video Flight Engine Break : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उड़ान के बाद एक जहाज में चीख-पुकार मची हुई सुनाई दे रही है। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान का इंजन धीरे-धीरे उखड़ रहा है। यह देखते ही विमान के सारे यात्री बुरी तरह डर गए और चिल्लाने लगे।

हवा में टूटने लगा विमान का इंजन

यह घटना अमेरिका में हुई है, जहां डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेक्सास के लिए उड़ान भरने वाली बोइंग 737-800 साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अफरा तफरी मच गई। उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन को बुरी तरह उखड़कर गिरते हुए देखा जा सकता है। यह देखकर यात्री भी बुरी तरह डर गए।

141 यात्री थे सवार, मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही यात्री भयभीत हो गए जब इंजन का कवर फट गया। विमान में 135 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के 25 मिनट के बाद ही इस विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई। इससे पहले विमान 10,300 फीट तक पहुंच गया।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हवाई जहाज के इंजन की ऊपरी परत निकल रही है और वह नीचे गिर रही है। इसके बाद यात्रियों में खौफ पैदा हो गया और वह चिल्लाने लगे। हालांकि विमान सुरक्षित लैंड हो गया और इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वहीं विमान कंपनी की तरफ से इसे मैकेनिकल समस्या बताया गया है लेकिन इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि ये कोई घटना थी या फिर लापरवाही! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ