---विज्ञापन---

चलती कार में ही पाकिस्तानी कपल हो गए शुरू! जमकर हुई मारपीट; देखें वीडियो

Husband And Wife Fight Video Viral: वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सड़क पर दौड़ रही है और आगे की सीट पर बैठे दो लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों चलती कार में झगड़ने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Husband And Wife Fight Video Viral:  पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर दौड़ती कार में ही पति और पत्नी के बीच कांड हो गया। पीछे से आ रहे किसी कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद तमाम लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

चलती कार में हो गया कांड

वीडियो पाकिस्तान का है, यहां सड़क पर दौड़ रही कार में बैठे दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। बताया गया कि दोनों पति और पत्नी हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और फिर मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों ने घर पहुंचने का इंतजार नहीं किया बल्कि चलती कार में ही शुरू हो गए।

---विज्ञापन---

जमकर हुई मारपीट

वायरल वीडियो में पति और पत्नी के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। दोनों एक दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के की बारिश कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद तमाम लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि इस दौरान दुर्घटना भी हो सकती थी, ऐसा कौन सा विवाद हो गया कि चलती कार में ही मारपीट करनी पड़ गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salaam! Pakistan (@salaam_pakistan)

---विज्ञापन---

वीडियो पर लोगों की टिप्पणियां

एक ने लिखा कि उनकी लड़ाई का वीडियो बनाने वाले आप कौन हैं ? एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि मामला कुछ ज्यादा ही व्यक्तिगत है। एक अन्य ने लिखा कि ये प्रेम विवाह का साइड इफेक्ट है। एक ने लिखा कि इसमें क्या नई बात है, ऐसे ना जाने कितने लोग झगड़ते हैं। इनका वीडियो बना लिया और वायरल हो गया तो इसका मतलब ये नहीं है कि इस तरह कोई करता ही नहीं।

यह भी पढ़ें : ‘एग्जाम सेंटर पर ही चालू हो गए लड़का-लड़की’, कपल का वीडियो वायरल, मजे ले रहे लोग

---विज्ञापन---

एक ने लिखा कि कार चला रहे शख्स को रोककर सभी को मिलकर पीटना चाहिए। उसको बताओ कि गाड़ी किनारे खड़ी करे और फिर लड़ाई-झगड़ा करे। इस तरह वह तो अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, दूसरों की भी जान ले लेगा।

First published on: Feb 24, 2024 07:06 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola