---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

पाकिस्तान में फलों के दाम सुन उड़ जाएंगे होश, मंडी का VIDEO वायरल

पाकिस्तान की एक फल मंडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फलों की ऊंची कीमतें लोगों को चौंका रही हैं. केले, सेब और खजूर के दाम सुनकर महंगाई को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

Author Written By: Palak Saxena Updated: Feb 25, 2026 16:40

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की एक फल मंडी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भारतीय व्लॉगर बाजार में फलों के दाम पूछता नजर आता है. शुरुआत में सब कुछ सही लगता है, लेकिन जैसे ही दुकानदार कीमतें बताना शुरू करता है, व्लॉगर भी हैरान रह जाता है.

वीडियो में दुकानदार केले की अलग-अलग किस्मों के दाम 250 से 450 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बताता है. पपीते की कीमत करीब 400 रुपये किलो बताई जाती है. इसके बाद जब सेब का भाव पूछा जाता है तो वह 500 रुपये किलो बताया जाता है. माल्टा (संतरा) भी 250 से 450 रुपये किलो तक मिलता है.

---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली कीमत खजूर की बताई गई, जो 1200 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो है. यह सुनकर व्लॉगर भी आश्चर्य हो जाता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

हालांकि ये कीमतें पाकिस्तानी मुद्रा में हैं, फिर भी लोगों का कहना है कि आम आदमी के लिए इतने महंगे फल खरीदना आसान नहीं होगा. कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि अगर फलों के दाम ऐसे हैं, तो बाकी जरूरी सामान की कीमतें कितनी होंगी.

यह वीडियो अब सिर्फ फलों के दाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों के बीच महंगाई पर बहस का विषय बन गया है. लोग कह रहे हैं कि फल भले ही मीठे हों, लेकिन उनकी कीमत सुनकर किसी का भी स्वाद फीका पड़ सकता है.

First published on: Feb 25, 2026 04:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.