एक बाइक को समझ लिया कार, बैठ गए लोग चार, यूजर्स बोले-परिवार कैसे जान देने को तैयार?

3 Women 1 man on Single Bike : एक बाइक पर तीन महिलाएं बैठीं, चौथा पुरुष बाइक ड्राइव कर रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bike Viral Video

3 Women 1 man on Single Bike:  बाइक पर दो लोगों के बैठकर सफर करने की अनुमति है लेकिन कई बार लोग कानून को अंगूठा दिखाकर, जान जोखिम में डालकर चार, पांच या छह लोग भी सवार हो जाते हैं। ऐसे लोगों के कई वीडियो हमारे सामने आ चुके हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सामने आया है लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर चार लोग सवार हैं। इसमें से तीन महिलाएं हैं और एक पुरुष है, जो बाइक चला रहा है। हैरानी की बात ये है कि एक महिला गाड़ी के फ्यूल टैंक पर बैठी हुई है।

विज्ञापन

बाइक पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तरह जावलेवा तरीके से गाड़ी पर सवार लोगों को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।


एक ने लिखा कि मुझे लगा कि ये महिला किसान हैं जो दिल्ली आ रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि भाई गाड़ी बड़ी मज़बूत है जो इतना लोड लेकर चल रही है। एक ने लिखा कि बाइक चालक ने गजब का बैलेंस बनाया है। एक अन्य ने लिखा कि सफर करना महंगा हो गया है। अब लोग सोच रहे हैं कि एक ही गाड़ी से पूरा परिवार चला जाये।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि तेल इतना महंगा हो गया है, इसी का साइड इफेक्ट है। एक ने लिखा कि इस तरह ड्राइव करना बड़ा खतरनाक है। इन्हें समझाने की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार इस तरह लोग सफर करने के लिए तैयार कैसे हो जाते हैं? अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं साथ में दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ