---विज्ञापन---

Kiss से जुड़े 10 रोचक तथ्य, 146 मांसपेशियों की लगती है ताकत

Kiss Day Interesting Facts : Kiss से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते हों। क्या आप जानते हैं कि सबसे लंबा Kiss कब और किसने किया था?

---विज्ञापन---

Kiss Day, Valentine Week/ Facts About Kiss:  13 फरवरी को प्रेमी जोड़े Kiss day मनाने वाले हैं। क्या आप Kiss से जुड़े फैक्ट्स जानते हैं? Kiss करने पर क्या होता है? Kiss को लेकर वैसे तो कई रिकॉर्ड बन चुके हैं लेकिन Kiss Day डे के मौके पर हम आपको इससे जुड़े कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

क्या आपको पता है कि Kiss करते वक्त इंसान का शरीर झुक जाता है। एक शोध के मुताबिक, जब इंसान Kiss करने लगता है तो वह उस तरफ दो तिहाई झुक जाता है, जिस हाथ से अधिक काम करता है। मतलब अगर कोई व्यक्ति दाहिने हाथ से अधिक काम करता है तो वह दाईं ओर झुक जाता है।

---विज्ञापन---

Kiss के लिए महत्वपूर्ण है गर्दन

सिर्फ लिप टू लिप Kiss ही नहीं कई लोग शरीर के अलग अलग हिस्से पर Kiss करना पसंद करते हैं। इसमें से गर्दन एक महत्वपूर्ण अंग है। गर्दन में बहुत सारे तंत्रिका अंत होते हैं जो इसे बहुत संवेदनशील बनाते हैं।

---विज्ञापन---
Kiss Day Kiss Facts

Photo Source : Pexels

चुंबन करते वक्त आप शरीर के 146 मांसपेशियों का उपयोग करते हैं। इसमें से 34 चेहरे की मांसपेशियां और 112 अन्य मांसपेशियां होती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि चुंबन से कैलोरी बर्न होती है। साधारण चुंबन से आप प्रति मिनट लगभग 2 से 3 कैलोरी और भावुक चुंबन से प्रति मिनट 5 से 26 कैलोरी जला देंगे।

यह भी पढ़ें : Kiss Day Recipe: किस डे को बनाएं स्पेशल! ट्राय करें ये हार्ट कुकीज रेसिपी

---विज्ञापन---

Kiss करके बना दिया रिकॉर्ड

चुंबन को लेकर लोगों ने रिकॉर्ड भी बना लिया है। अब तक का सबसे लंबा चुंबन 58 घंटे, 35 मिनट और 59 सेकंड तक चला। थाईलैंड के एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने यह रिकॉर्ड 12-14 फरवरी, 2013 को थाईलैंड के पटाया में बनाया था।

---विज्ञापन---
Kiss-Day-Kiss-Facts

Photo Source : Pexels

क्या आपको पता है कि होठ एक अति संवेदनशील अंग होते हैं ? चुंबन से न्यूरोट्रांसमीटर और हार्मोन की रासायनिक प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है, इसमें इतनी ताकत होती है कि ये कई तरह के ड्रग्स के बराबर है।

याद रहता है पहला Kiss

90 प्रतिशत लोगों ने माना कि उन्हें अपना पहला चुंबन कई सालों तक याद रहा। वह अन्य चीजों को भूल गए लेकिन कभी यह नहीं भूले कि उन्होंने पहला चुंबन कब और किसके साथ किया था।

---विज्ञापन---
Kiss Day Kiss Facts

Photo Source : Pexels

1980 के आस पास हुए एक शोध में यह बात सामने आई थी कि रोज सुबह पत्नी को Kiss करने वाले पति के अधिक जीवित रहने की संभवाना होती है। जो Kiss नहीं करते उनकी तुलना में पत्नी को Kiss करने वालों की कार दुर्घटनाएं कम होती हैं और उनका वेतन भी अधिक होता है।

यौन संबंध से अधिक Kiss एंजॉय करते हैं लोग

कई लोगों ने माना कि उन्हें सेक्स से अधिक Kiss करना अच्छा लगता है। कहा जाता है कि Kiss करने से दो लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं और फिर इससे आप अलग ही सुख की अनुभूति कर पाते हैं। अगर आप चुंबन नहीं करते तो यह रिश्ते में गिरावट भी ला सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : भारत में नहीं तो किस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर? जानें जवाब

एक चौथाई महिलाओं का कहना है कि उनके पार्टनर को Kiss करना नहीं आता था, उन्होंने इसमें सुधार करवाया है। दरअसल कुछ पुरुषों में Kiss करते समय लार के आदान प्रदान करने की प्रवृति होती है लेकिन ये महिलाओं का मूड ऑफ करने के लिए काफी है। इसका ध्यान रखना चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 12, 2024 08:45 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola