---विज्ञापन---

संस्‍कृत के श्‍लोक सुना अमेर‍िका में लहरा द‍िया त‍िरंगा, 12 साल के इस बच्‍चे ने 90 सेकेंड में कर द‍िया कमाल

Scripps National Spelling Bee : 12 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा फ्लोरिडा में इतिहास रच दिया है, उन्होंने 90 सेकंड में 29 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत ली।

---विज्ञापन---

Scripps National Spelling Bee :  भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र ने अमेरिका में अपना परचम लहराया है। फ्लोरिडा में रहने वाले 12 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा ने इतिहास रच दिया है। इसके बाद उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अमेरिका में रहने वाले ब्रुहट सोमा संस्कृत में श्लोक सुना रहे हैं। उनका यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र ने रचा इतिहास

ब्रुहत सोमा ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2024 को जीत लिया है। सोम ने टाईब्रेकर राउंड में 29 शब्दों की स्पेलिंग की। 90 सेकंड में 29 शब्दों की सही वर्तनी बताकर स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत ली है। इसके बाद सोमा ने संस्कृत में एक श्लोक भी सुनाया, जिसका वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

सोमा ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी की प्रतियोगिता जीती और 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 41.64 लाख रुपये) नकद और अन्य कई पुरस्कार मिले हैं। सोमा ने 90 सेकंड में 29 शब्दों की सही स्पेलिंग बताई जो बेहद कठिन और जटिल थे। सोमा ने फैजान जकी को हराकर जीत अपने नाम की है।


समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ब्रुहत सोमा ने कहा कि मैंने धीरे-धीरे भगवद गीता को याद करना शुरू कर दिया, मैं भगवद गीता को याद करना जारी रखूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं (दिव्य शक्ति में) विश्वास करता हूं क्योंकि भगवान कई चीजें घटित करते हैं ।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई ने फिर कर दिया ‘कांड’, अबकी बार खुद भड़के बागेश्वर धाम के आचार्य!

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सनातन धर्म की संस्कृति से इतना जुड़े रहने के लिए उन्हें सलाम। एक ने लिखा कि उनके माता पिता को धन्यवाद कि विदेश में रहने के बाद भी अपने बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़े रखा है। एक ने लिखा कि आदमी कितनी भी ऊंचाई पर पहुंचे जाए, उसे अपना मूल कभी नहीं भूलना चाहिए। इस बच्चे के माता-पिता बेहद संस्कारी हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 03, 2024 09:57 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola