धीरेन्द्र शास्त्री के भाई ने फिर कर दिया 'कांड', अबकी बार खुद भड़के बागेश्वर धाम के आचार्य!

Acharya Dhirendra Shastri Brother Viral Video :  धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी भाई की हरकत से खुद को किनारे कर लिया है। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हिसाब से उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उनकी हरकतों से हम खुद बहुत दुखी हैं।

Bagheshwar Dham

Acharya Dhirendra Shastri Brother Viral Video : आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री की लोग पूजा कर रहे हैं, उनका आशीर्वाद पाने के लिए घंटों तक लाइन में खड़े रहते हैं, महीनों का इंतजार करते हैं लेकिन उनका भाई लगातार ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहा है कि अब वह खुद दुखी हो गए हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने साफ कह दिया है कि वह मेरा भाई जरूर है लेकिन देश में कानून भी है।

विज्ञापन

शालिगराम का एक और वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के सामने एक कार खड़ी है और कई लोग उग्र होकर वहां घूमते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

भाई की हरकत पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

आरोप सीधे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग पर लगा तो धीरेन्द्र शास्त्री ने इस पर जवाब दिया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि एक पिता के कई पुत्र होते हैं और सभी के गुण अलग-अलग होते हैं। हम अपने भाई के व्यवहार से बेहद दुखी हैं। हम बस यही कहेंगे कि कानून के तहत कठोरता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम भाई के साथ नहीं हैं , हम कानून के साथ हैं। हम अपनी यात्रा पर हैं, जिसमें लक्ष्य दूर है और संघर्ष बहुत ज्यादा है। अगर हम ऐसे मामलों में फंसे रहेंगे तो हम अपना कार्य नहीं कर पाएंगे। लोगों को अपने अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है। गांव, परिवार के लोगों का व्यवहार हमसे ना जोड़ा जाए।

विज्ञापन

बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री का भाई शालिग्राम कई बार विवादों में आ चुका है, शादी में बंदूक लेकर धमकाने के बाद वह पहली बार विवादों में आया था लेकिन इसके बाद उस गुंडागर्दी के कई आरोप लगे। हालांकि पहली बार है जब धीरेन्द्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर अपने भाई से खुद को अलग करने की बात कही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ