आमतौर पर हर नौकरीपेशा या बिजनेस करने वाले इंसान का सपना होता है कि वह जल्द से जल्द खूब सारा पैसा कमाए और कम उम्र में ही रिटायर होकर आराम की जिंदगी जिए. लेकिन क्या हो जब यह सपना हकीकत बनने के बाद किसी के लिए सबसे बुरा सपना बन जाए? ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिकी मूल के सफल उद्यमी लोगान चिएरोटी के साथ. लोगान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने कम उम्र में रिटायरमेंट की सोच पर एक नई बहस छेड़ दी है.
‘बैंक में करोड़ों थे, लेकिन…’
लोगान चिएरोटी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बिना किसी मकसद के मिलने वाली आजादी सिर्फ और सिर्फ बोरियत की तरफ ले जाती है. मैं 32 साल की उम्र में बैंक में लाखों डॉलर लेकर रिटायर हो गया था. यह मेरी जिंदगी की सबसे खराब और बड़ी भूल थी.’
यह भी पढ़ें : भारत में है एशिया का सबसे स्वच्छ गांव, लेकिन रविवार को एंट्री बैन! जानिए क्यों बनाया गया ये नियम
अपनी इस अजीब स्थिति को बयां करते हुए उन्होंने बताया, ‘पैसे आने के शुरुआती दिनों में तो बहुत अच्छा लगा. मुझे लगा कि मैंने जिंदगी में सब कुछ हासिल कर लिया है. लेकिन जल्द ही काम की कमी ने मेरे भीतर एक गहरा खालीपन पैदा कर दिया. मैं दिन काटने के लिए कभी गार्डनिंग करता, तो कभी मुर्गियों के साथ खेलता. मैं खुद को व्यस्त रखने के लिए बस चीजें ढूंढ रहा था.’
घूमने का विकल्प भी नहीं था मौजूद
लोगान ने बताया कि जब उन्होंने रिटायरमेंट लिया, तो उनका एक बच्चा महज एक साल का था और उनकी पत्नी दोबारा प्रेग्नेंट थीं. ऐसे में वे बहुत ज्यादा ट्रैवल भी नहीं कर सकते थे. हालांकि, उनका मानना है कि हर समय घूमना भी एक वक्त के बाद उबाऊ हो जाता है, क्योंकि उसमें वह संतुष्टि नहीं मिलती जो काम करने से मिलती है. खुद को व्यस्त रखने के लिए उन्होंने ‘डे ट्रेडिंग’ भी आजमाया, लेकिन किसी भी चीज में उनका मन नहीं लगा.
यह भी पढ़ें : Vegetarian City: भारत का अनोखा शहर, जहां अंडा बेचने पर भी हो सकती है जेल की सजा! नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
क्यों वापस आना पड़ा बिजनेस की दुनिया में?
लोगान के मुताबिक, वह खाली बैठे-बैठे पागल हो रहे थे. उन्हें कुछ नया बनाने का रोमांच और अपने आसपास स्मार्ट लोगों की मौजूदगी की कमी खल रही थी. इसी मानसिक तनाव और खालीपन को दूर करने के लिए आखिरकार उन्होंने अपना रिटायरमेंट तोड़ा और फिर से एक नई कंपनी की शुरुआत की. लोगान कहते हैं कि नई कंपनी शुरू करने के बाद ही उनका वह खालीपन दूर हो सका.
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines