माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक Bill Gates ने दिल्ली में चलाया ऑटो, Video Viral

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्‍थापक बिल गेट्स नई दिल्ली की सड़कों पर हॉर्न बजाते हुए ऑटो चलाते देखे गए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खूद बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो अपलोड किया है।ऑटो के फीचर्स बताते दिखे बिलवीडियो शेयर करते हुए बिल गेट्स ने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्‍थापक बिल गेट्स नई दिल्ली की सड़कों पर हॉर्न बजाते हुए ऑटो चलाते देखे गए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खूद बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो अपलोड किया है।

ऑटो के फीचर्स बताते दिखे बिल

वीडियो शेयर करते हुए बिल गेट्स ने लिखा, ‘मैंने आज महिंद्रा का इलेक्ट्रिक रिक्‍शा ट्रियो चलाया है, इसकी खासियत है कि ये सिंगल चार्ज पर 131 किमी. की रेंज देता है’। आगे उन्होंने कहा इसमें 4 लोग एक साथ सवारी भी कर सकते हैं।

पीएम मोदी से भी की मुलाकात

दरअसल, बिल गेट्स इन दिनों अपने फाउंडेशन के चैरिटी से जुड़े कामों के लिए इंडिया आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमोदी नरेंद्र मोदी और महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से भी मुलाकात की। आनंद महिंद्रा से मुलाकात के बाद वह कंपनी का ई रिक्‍शा ट्रियो चलाते देखे गए। इस वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पुरानी बॉलीवुड फिल्म ‘बाबू समझो इशारे, हॉरन पुकारे…पम पम पम…’ बजता सुनाई पड़ रहा है। बता दें आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक ही क्लास में थे।

 

First published on: Mar 07, 2023 07:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें