हिंदी न्यूज़/ट्रेंडिंग/सुबह 4 बजे काम आई ब्लिंकिट की फ्री एंबुलेंस सर्विस, जानें कैसे डिलीवरी ऐप ने बचाई जान?
ट्रेंडिंग
सुबह 4 बजे काम आई ब्लिंकिट की फ्री एंबुलेंस सर्विस, जानें कैसे डिलीवरी ऐप ने बचाई जान?
Medical Emergency Viral News: लोगों के घरों में दूध, सब्जी या ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाल ऐप ब्लिंकिट ने मेडिकल इमरजेंसी के दौरान एक जान बचाई. यह घटना दिल्ली के है. एक महिला ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया जो वायरल हो रहा है.
Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बता रही है कि, ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाल ऐप ब्लिंकिट मेडिकल इमरजेंसी में काम आया और उसने जान बचाई. यह ऐप जरूरत के समय किराना डिलीवरी ऐप से बढ़कर एक लाइफ लाइन बन गया. घर में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान कोई कैब बुक के ऑप्शन फेल होने पर ब्लिंकिट ऐप से मदद मिली और ब्लिंकिट की फ्री एंबुलेंस सर्विस ने जान बचाई अब सोशल मीडिया पर यह किस्सा वायरल होने के बाद लोग ब्लिंकिट की तारीफ कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर प्राची ने अपने अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए इसके बारे में बताया है. प्राची मुंबई में रहती हैं वह रात को सो रही थी तभी उनके घर से एक फोन आया. जिसके बाद वह घबरा गई. प्राची को पता चला कि, दिल्ली में उनकी चाची को दौरे पढ़ने लगे हैं. हालात बिगड़ते जा रहे थे. उस वक्त कोई कैब नहीं मिल पा रही थी जिससे की उन्हें जल्दी से अस्पताल पहुंचाया जा सके.
प्राची ने समझदारी दिखाई और प्राची ने ब्लिंकिट ऐप ओपन कर ब्लिंकिट की फ्री एंबुलेंस सर्विस को बुक किया. इसके बाद एंबुलेंस घर पहुंची और जल्दी से अस्पताल पहुंचकर इलाज संभव हो सका. सबसे हैरानी की बात यह है कि, यह एंबुलेंस सर्विस बिल्कुल फ्री थी. इसके बाद प्राची ने वीडियो में बताया कि, वह एंबुलेंस का खर्च देने के लिए तैयार थीं. ऐप पर लिखा था कि इस सर्विस का इस्तेमाल जेनुइन मेडिकल इमरजेंसी किया जाए बाद में उन्हें पता चला की यह बिल्कुल फ्री है.
प्राची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग ब्लिंकिट और इसकी फ्री एंबुलेंस सर्विस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स ब्लिंकिट को लाइफ सेवर बता रहे हैं. बता दें कि, ब्लिंकिट की फ्री एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत जनवरी 2025 में की गई थी और कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढिंढसा के अनुसार, यह फ्री एंबुलेंस सर्विस अब तक हजारों मेडिकल इमरजेंसी के दौरान मदद कर चुकी है.