हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: बिना पैराशूट के ही प्लेन से कूद पड़ा शख्स, देखिए फिर क्या हुआ?

Man jumped from Airplane without parachute: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बिना पैराशूट के प्लेन से कूद पड़ता है। इस वीडियो को इंटरनेट पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Man jumped from Airplane without parachute: शऱाब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इस बात को हर कोई जानता है, लेकिन फिर भी लोग इसका सेवन करते हैं। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो में देखा होगा कि नशे की हालत में लोग जोखिम भरा काम करने में जरा भी नहीं कतराते हैं क्योंकि इस हालत में व्यक्ति को नहीं पता होता है कि वह क्या करने जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बिना पैराशूट के ही प्लेन से कूद पड़ा। हालांकि, सही मौके पर उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया वरना, बुरा हादसा होने में देर नहीं लगती।

पहली बार देखा इतना खतरनाक स्टंट

ये वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें आप कई सारे लोगों को प्लेन में देख सकते हैं, जो एडवेंचर के लिए प्लेन में ऊंची उड़ान भरते हैं। हालांकि, उनमें से एक शख्स दारू का सेवन करता हुआ दिखाई देता है। इसी बीच उसके साथी पैराशूट के साथ प्लेन से जंप लगा देते हैं, लेकिन वह बिना पैराशूट के ही प्लेन से कूद जाता है। युवक के दोस्तों ने उसे सही समय पर हवा में ही थाम लिया, नहीं तो उसके साथ बुरा हादसा हो सकता था, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। हालांकि, लोग उसके स्टंट को पसंद कर रहे हैं कि बंदे में दम है। बता दें कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है। नेटिजंस युवक के एडवेंचर से भरपूर स्टंट को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैंने पहली बार देखा है इतना खतरनाक स्टंट।

देखिए वीडियो..

 

स्कूटी संग पैराग्लाइडिंग 

कुछ दिनों पहले हिमाचल प्रदेश से भी कुछ इस तरह का ही खतरनाक वीडियो सामने आया था,  जिसमें एक शख्स  स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग करता है। बताया जा रहा था कि शख्स ने लगभग 200 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी थी और लगभग 6 से 7 किलो मीटर तक पैराग्लाइडिंग की।

ये भी पढ़ें: Viral Video: पानी के ऊपर तैर गई कार, यूजर्स वीडियो देख हैरान

ये भी पढ़ें: 90 हजार की स्कूटी और पुलिस ने लगाया एक लाख से अधिक का जुर्माना

ये भी पढ़ें: कौन है वो शख्स, जिसके पास है 20 करोड़ का कुत्ता

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें