---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन है वो शख्स, जिसके पास है 20 करोड़ का कुत्ता; क्या हैं इस पालतू की खासियतें?

Pet Lover Story : बेगलुरु का एक शख्स 20 करोड़ का दुर्लभ नस्ल का कुत्ता रखने के लिए खासा चर्चा में है। 3 साल का कैडबॉम हैदर मांसाहार का शौकीन है और रोज तीन किलो चिकन खाता है।

---विज्ञापन---

Pet Lover Story, बेंगलुरु: आज तक आपने 25 करोड़ का भैंसा, 14 करोड़ का कबूतर और 1 करोड़ का बकरा तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या जानते हैं कि उस कुत्ते के बारे में, जिसकी वैल्यू 10 घर और 10 रेंज रोवर कारों के बराबर है। यह कुत्ता कहने को कुत्ता है, लेकिन इसके मालिक से पूछकर देखें तो पता चलेगा कि बेटे से कम नहीं है ये। सवाल है कि यह शख्स कौन है और इसके इस महंगे पालतू में ऐसी कौन सी खासियतें हैं। इसी हकीकत से हम अपने इस आर्टिकल में आपको रू-ब-रू करा रहे हैं।

कौन हैं 20 करोड़ के कुत्ते हैदर के मालिक सतीश?

---विज्ञापन---

बता दें कि यह अनमोल पालतू बेंगलुरु के सतीश नामक व्यक्ति के घर की शान है। इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन बेंगलुरु के अध्यक्ष सतीश शुरू से ही महंगी नस्ल के कुत्ते पालने के शौक के लिए जाने जाते हैं। 2016 में 1-1 करोड़ के दो कोरियाई मास्टिफ रखने वाले सतीश भारत के पहले व्यक्ति बने थे। उन्होंने इन दोनों को चीन से मंगाया था। इस वक्त सतीश के पास 20 करोड़ का दुर्लभ प्रजाति कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ता है। उन्होंने इसे हैदराबाद से खरीदा था और इसका नाम कैडबॉम हैदर रखा हुआ है। इस वक्त सतीश के पास मौजूद 3 साल का कैडबॉम हैदर मांसाहार का शौकीन है और रोज तीन किलो चिकन खाता है।

यह भी पढ़ें और जानें Rajasthan Protem Speaker कालीचरण सराफ के बारे में

---विज्ञापन---

10 घर और 10 रेंज रोवर खरीदे जा सकते हैं इसके मुकाबले

इस बारे में सतीश बताते हैं कि कुछ वक्त पहले वह हैदराबाद के मदीनागुडा में पालतू जानवरों के एक क्लीनिक ‘Vishwas Pet Clinic’ में गए थे, वहां दुर्लभ प्रजाति कॉकेशियन शेफर्ड के एक कुत्ते को देखकर वह उस पर मोहित हो गए। रशियन नस्ल के इस कुत्ते की कीमत इतनी है कि इसके मुकाबले अमीर ठाठ के शौकीन लोग 10 घर और 10 रेंज रोवर कारें खरीद सकते हैं। जब उन्होंने 20 करोड़ रुपए चुकाकर इसे खरीदा तो धरती पर सबसे दुर्लभ नस्लों में से एक था ये। आज भी इसके बराबर कोई प्रजाति नहीं है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रचार में डोनेशन के बाद पार्टी अध्यक्ष खड़गे क्यों बोले, ‘एक महीने की तनख्वाह गई’

---विज्ञापन---

32 पदक जीत चुका सतीश का कैडबॉम हैदर, ये हैं दूसरी खासियत

बेंगलुरु मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सतीश का कैडबॉम हैदर दुनिया के कई प्रत‍िष्ठित डॉग शो में शामिल हो सर्वश्रेष्ठ नस्ल के लिए 32 पदक जीत चुका है। इस बारे में सतीश बताते हैं कि गार्जियन ब्रीड का कैडबॉम हैदर स्वभाव से एकदम निडर, मगर दयालु माना जाता है। यह जॉर्जिया, अर्मेनिया अजरबाइजान, ओसेटिया, दागेस्तान और रूस के कुछ इलाकों में पाई जाती है। इस बारे में अमेरिकन केनेल क्लब की मानें तो छोटे शिकारियों से बचाव के लिए सदियों से इस ब्रीड का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक कोकेशियान शेफर्ड कुत्ते की उम्र 10 से 12 साल की होती है, वहीं इसके पूरी तरह विकसित होने के बाद करीब 30 इंच की हाइट और 44 से 77 किलो के करीब वजन होता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2023 11:53 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola