एक का हाथ टूटा, दूसरा का पैर फिर इस जुगाड़ से चलाई कार, लोग बोले- आखों से आ गए आंसू

Funny Car Driving Viral Video : एक शख्स का हाथ टूटा था तो दूसरे का पैर, फिर इस जुगाड़ से दोनों ने कार चलाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, देखिए वीडियो

Car Driving Viral Video

टूटे हाथ के साथ शख्स ने चलाई कार

विज्ञापन

Funny Car Driving Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं। कुछ वीडियो तो जानबूझकर रिकॉर्ड किए जाते हैं तो कुछ घटनाएं ऐसी हो ही जाती है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को हंसी आ रही है और लोग कह रहे हैं कि ये दोस्ती कभी ना टूटे।

वीडियो में एक कार को सड़क पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। कार में दो लोग सवार हैं। कार चला रहे शख्स का एक हाथ टूटा हुआ है। सोचने वाली बात ये है कि टूटे हाथ के साथ यह शख्स कार कैसे चला रहा है? हैंडल तो संभाल सकता है लेकिन गियर कैसे बदल रहा होगा। इसका भी जवाब इसी वीडियो में है और अगले हिस्से में जो दिखा वो वाकई हंसने पर मजबूर कर देगा।

Advertisment

दरअसल जब भी गियर बदलना होता था तो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा शख्स मदद करता था, जिसका पैर टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। इस तरह एक का हाथ टूटा है जो गियर नहीं लगा सकता तो दूसरे का पैर टूटा हुआ है जो ब्रेक नहीं लगा सकता, लेकिन दोनों मिलकर कार चलाने में कामयाब हो गए। सोशल मीडिया पर इस दोस्ती पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/C2SUh-6oGOp/?utm_source=ig_web_copy_link

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद हंसी नहीं रुक रही है। कैसे-कैसे लोग हैं भाई इस धरती पर। एक ने लिखा कि दोस्ती की यही खूबसूरती है। एक ने लिखा कि वीडियो देखकर तो मैं परेशान हो गया था लेकिन आवाज सुनकर मेरी हंसी नहीं रुकी। एक अन्य ने लिखा कि इसे ही कहते हैं टीम वर्क।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर md_monsur.in_ नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को साढ़े चार मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि साढ़े 6 मिलियन से अधिक लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को 78 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ