---विज्ञापन---

प्लेटफॉर्म पर गिरा बच्चा पर नहीं रुका लड़की का डांस, वीडियो पर भड़के लोग

Girl Dance on Railway Station : वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक स्टेशन पर डांस कर रही है, इसी दौरान एक बच्चे गिर पड़ा लेकिन लड़की का डांस नहीं रुका।

---विज्ञापन---

Girl Dance on Railway Station: रील बनाने के लिए लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं करते लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की प्लेटफॉर्म पर डांस कर रही है। डांस के दौरान ही एक बच्चा नीचे गिर पड़ा लेकिन लड़की को इसकी कोई परवाह ही नहीं थी! वीडियो किसी रेलवे स्टेशन पर शूट किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही है। वहीं पर एक छोटा बच्चा भी अपने पिता के साथ चलता दिखाई दे रहा है। बच्चे के पिता हाथ में बैग पकड़े हुए हैं और बच्चा इसी बैग को पकड़कर पीछे-पीछे चल रहा है। तभी पीछे से एक लड़की आई और डांस करने लगी।

---विज्ञापन---

लड़की को डांस करता देख बच्चे के पिता दौड़ने लगे, बच्चा भी उनके पीछे पीछे दौड़ने लगा और गिर पड़ा लेकिन इसके बावजूद लड़की का डांस नहीं रुका। लड़की ने अपना पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और वहां से चली गई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस लड़की ने वीडियो शेयर करते हुए sorry लिखा था, तो उसे क्यों निशाना बनाया जा रहा है। इसका जवाब देते हुए एक अन्य शख्स ने लिखा कि बच्चा गिरा तो ये वीडियो शेयर करने की जरूरत ही क्या थी? एक ने लिखा कि इस तरह की लड़कियां बच्चों को क्या सिखाएंगी? जो खुद बच्चों के गिरने के बाद रील्स बना रही है।

यह भी पढ़ें : सिर के ऊपर से मुर्गा घुमाया तो दूल्हा पछताया, अंधभक्त के वायरल वीडियो पर कमेंट-सरप्राइज गिफ्ट

---विज्ञापन---

कुछ सोशल मीडिया यूजर डांस कर रही लड़की का पक्ष ले रहे हैं तो वहीं कुछ बच्चे के गिरने के बाद भी डांस करने पर लड़की की खिंचाई कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो को इंस्टाग्राम के किसी अकाउंट से शेयर किया गया है।

First published on: Jan 29, 2024 07:11 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola