कुत्ते को बेरहमी से पीटा, सड़क पर पटका; क्रूरता की हदें पार

Dog Video Viral : उत्तर प्रदेश के बागपत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्ट्रीट डॉग के क्रूरता करता दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Baghpat Viral Video
विज्ञापन

Dog Video Viral : कुत्तों को लेकर देश में काफी बवाल हो चुका है। लोग धड़ों में बंटे दिखाई दिए। एक वो लोग जो खुद को एनिमल लवर कहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं, जो कुत्तों को रिहायशी इलाके से दूर रखना चाहते हैं और पास आने पर हमला कर देते हैं। बागपत में एक शख्स ने एक कुत्ते के साथ क्रूरता की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ।

मामला बागपत का है, जहां मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है। एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो एक बेजुबान कुत्ते को बुरी तरह पीटता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स कुत्ते की पूंछ पकड़कर उसे घुमा रहा है और सड़क पर पटक दिया।

विज्ञापन

बताया गया कि शख्स ने कई बार कुत्ते को सड़क पर पटका, जिससे उसके शरीर की लगभग सारी हड्डियां टूट चुकी हैं और वह मरणासन्न स्थिति में पड़ा हुआ हैं। कभी भी उसकी मौत हो सकती हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कुत्ते के साथ की गई क्रूरता का वीडियो हम आपको नहीं दिखा सकते!


एक शख्स ने थाने पर तहरीर देखकर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत पत्र में लिखा हुआ है कि सावेज नाम का शख्स गली के कुत्तों को पकड़कर उनके साथ इस तरह की क्रूरता कर रहा है। इससे पहले भी वह इस तरह की हरकतें कर चुका है, ऐसे में इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला थाना बड़ौत क्षेत्र के कस्बा बड़ौत का है। कुत्ते के साथ की जा रही मारपीट के सम्बन्ध में थाना बड़ौत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ