हीरोइन बनते ही महाकुंभ गर्ल मोनालिसा कितनी चेंज, जानें वायरल वीडियो का सच

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Video: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उनका बदला हुआ लुक देख लोग भी हैरान हैं।

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Video

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Video

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Video: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) से चर्चाओं में आई वायरल गर्ल मोनालिसा पर भगवान शिव की ऐसी कृपा हुई की वो रातों रात स्टार बन गईं। हर तरफ मोनालिसा की ही बातें हो रही हैं, अब हो भी क्यों न एक रुद्राक्ष बेचने वाली लड़की फिल्म स्टार जो बन गई है। जी हां, मशहूर फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ऑफर की और कहा जा रहा है कि मूवी की शूटिंग शुरू भी हो गई है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मोनालिसा का नया लुक देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

मोनालिसा का नया लुक हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा का नया लुक सामने आया है। कथित तौर पर ये वीडियो फिल्म की शूटिंग के सेट का है। मोनालिसा जो महाकुंभ में अपनी सिंपलिसिटी से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं अब मेकअप लुक से लोगों का दिल धड़का रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उनकी अदाएं देख हर कोई हैरान है और यकीन नहीं कर पा रहे की ये वही वायरल गर्ल है जो महाकुंभ से चर्चाओं में आई थीं।

विज्ञापन

नशीली आंखों वाली मोनालिसा के लिए यूजर्स ने किए कमेंट

मोनालिसा अपनी सुंदर आंखों की वजह से चर्चाओं में रही हैं। अब तो उन्हें फिल्मों के भी ऑफर मिल गए हैं। उनके नए वायरल वीडियो को देख अब लोग कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब एकदम हाई-फैशन मॉडल लुक में! अल्ट्रा मॉडर्न स्टाइल, परफेक्ट एटीट्यूड और सुपरस्टार जैसी वाइब्स – लग रही हैं पूरी फैशन इंडस्ट्री की क्वीन! दूसरे ने लिखा- वो तो बहुत ही सुंदर लग रही हैं। तीसरे ने लिखा- सो ब्यूटिफुल। इसी तरह के कई और कमेंट भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका बदला हुआ लुक देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे की ये वही मोनालिसा है। आपको बता दें कि वायरल वीडियो की न्यूज 24 पुष्टि नहीं करता की वो असली है, क्योंकि उसे देख ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो AI जनरेटेड वीडियो है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ