जापान में जन्म दर में सुधार को लेकर सरकार काफी सजग है, क्योंकि देश में बढ़ती उम्र वाले लोगों की जनसंख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही कई सालों में जन्मदर भी अपने स्तर से नीचे रहा है। ऐसे में इसको लेकर चर्चाएं आम हैं। हाल ही में जापान की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता नाओकी हयाकुता ने भी इस विषय पर चर्चा की थी। देश की कम जन्म दर में सुधार को लेकर उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसके कारण वे आलोचना के शिकार हो गए हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
चर्चा के दौरान दिया बड़ा बयान
YouTube पर बढ़ती उम्र की आबादी के बीच देश की जन्म दर बढ़ाने के उपायों पर चर्चा चल रही थी। इसमें हयाकुता ने 30 साल की उम्र में जबरन हिस्टेरेक्टोमी का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को जल्दी बच्चे पैदा करने पर मजबूर होना पड़ेगा और जापान की घटती जन्म दर बेहतर हो जाएगी।
हयाकुता ने आगे कहा कि 25 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को शादी करने से रोका जाना चाहिए और 18 साल की उम्र के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी में जाने से रोका जाना चाहिए ताकि वे अच्छी मां के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें। यहां हम एक वीडियो शेयर कर रहे हैं।
बयान पर किए गए ट्रोल
अपने इस बयान नाओकी हयाकुता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लोगों ने महिलाओं और महिला अधिकारों के समर्थन में बात करने हयाकुता के शब्दों की कड़ी आलोचना की और उन्हें महिला विरोधी और अतिवादी कहा। आलोचना के बाद, हयाकुता ने एक्स पर एक पोस्ट में माफी मांगी और कहा कि उन्होंने जो कहा वह ‘बेहद कठोर’ है और ‘ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए।’
रविवार को नागोया में दिए गए भाषण में हयाकुता ने अपना बयान वापस ले लिया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें वापस ले लूंगा और माफी मांगूंगा क्योंकि ऐसे लोग भी थे जिन्हें वे अप्रिय लगे।
जापान पिछले कुछ दशकों से कम जन्म दर और बढ़ती उम्र की आबादी की समस्या से जूझ रहा है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो 2024 के पहले छह महीनों में जन्मों की संख्या 3,50,074 थी, जो पिछले साल इस समय की तुलना में 5.7% कम है। फिलहाल जापान बढ़ती उम्र की आबादी और कम जन्म दर की जनसांख्यिकीय समस्या का सामना कर रहा है। देश की कुल बर्थ रेट पिछले कुछ दशकों से अपने स्तर से नीचे रही है।
यह भी पढ़ें – मैथ प्रॉब्लम को सॉल्व करेगा इंटेलिजेंट बैक्टीरिया! वैज्ञानिकों ने किया अनोखा चमत्कार
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
15 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
20 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines