---विज्ञापन---

Jammu: कार का गेट खोला और फिल्मी अंदाज में कर लिया युवक का अपहरण, CCTV वीडियो वायरल

Jammu News: जम्मू के नरवाल इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जहां पर दिनदहाड़े एक युवक को किडनैप कर लिया गया। यह पूरा मामला गैराज में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

---विज्ञापन---

Jammu News: जम्मू के नरवाल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का कार सवार पांच से छह युवकों ने अपहरण कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी नाकों को अलर्ट कर दिया। गाड़ी के नंबर को भी फ्लैश किया गया। जिसके बाद मीरा साहिब इलाके में किडनैप किए गए युवक को बचा लिया गया। इस किडनैपिंग का वीडियो सामने आया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

किडनैपिंग का जो वीडियो सामने आया है वह एक गैराज का है, जहां पर कई गाड़ियां खड़ी हैं। एक गाड़ी को मैकेनिक सही कर रहा है। उसके आसपास कई लोग खड़े हैं, उन्हीं लोगों में वह युवक भी है। कुछ देर बाद एक गाड़ी आकर रुकती है, जिसमें से एक के बाद एक 4 लोग उतरते हैं। उनको देखकर युवक थोड़ा पीछे हटता है लेकिन वह उसको जबरदस्ती पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते हैं। वीडियो में वह युवक को लगातार मारते भी दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किडनैपर्स के आने से पहले ही इस युवक के पास खड़ा था, जो उनके साथ मिला हुआ था। जैसे ही उसके साथी गाड़ी से उतरते हैं वह भी उनके साथ शामिल हो जाता है। इस पूरी घटना को देखने वाले कई लोग हैं लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए सामने नहीं आता है। सभी लोग तमाशबीन बने खड़े रहते हैं।

---विज्ञापन---

युवक को बचाया गया

इस तरह से दिनदहाड़े एक युवक की किडनैपिंग से सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने सभी नाकों को अलर्ट करते हुए गाड़ी का नंबर फ्लैश कर दिया। जिसके बाद मीरा साहिब इलाके में किडनैप किए गए युवक को बचा लिया गया। लेकिन किडनैप करने वाले लभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

ये भी पढ़ें: नागाओं के बीच से 10 साल का बच्चा गायब, Mahakumbh से वायरल हो रहे इनसाइड वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Jan 16, 2025 12:05 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola