किस जानवर के 95% बच्चे नहीं हो पाते जवान? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

Interesting Facts About Animals : जानवरों से जुड़े कई दिलचस्प सवालों और जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। क्या आपको पता है कि वह कौन सा जानवर है जिसकी दुनिया में सबसे अधिक तस्करी होती है?

Interesting Facts About Animal
विज्ञापन

Interesting Facts About Animals : जानवरों की दुनिया बड़ी अजीब और रहस्यमयी है। कुछ जानवरों पर रिसर्च के बाद हमें कई अहम् जानकारियां मिल चुकी हैं। ऐसे भी कई जानवर हैं, जो इंसानों के साथ या आसपास रहते हैं, इनके व्यवहार, हाव-भाव से लोग परिचित हैं। हालांकि जानवरों से जुड़ी सामान्य सी बातें भी बहुत लोगों को नहीं पता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल-जवाब की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बेहद दिलचस्प हैं।

क्या आपको पता है कि वह कौन -सा जानवर है, जिसकी सबसे अधिक तस्करी होती है। इस जानवर का नाम है पैंगोलिन। पैंगोलिन को पारंपरिक चीनी में इलाज के लिए इस्तेमाल करते हैं। वियतनाम समेत चीन में एक लक्जरी भोजन के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है जबकि अफ्रीका में पैंगोलिन को बुशमीट के रूप में इस्तेमाल करते हैं और कई बार तो अनुष्ठान या आध्यात्म के लिए भी पैंगोलिन का उपयोग होता है। ऐसे तमाम कारण हैं, जिसकी वजह से पैंगोलिन की तस्करी की जाती है।

विज्ञापन

Pangolin

क्या आपको पता है कि कौन सा जानवर ऐसा है जो कूद नहीं सकता है?
हाथी एकमात्र ऐसा जानवर है जो कूद नहीं सकता।

सबसे अधिक नींद लेने वाला जानवर किसे माना जाता है?
कोआला प्रतिदिन 22 घंटे तक सोते हैं।

विज्ञापन

किस जानवर की दुनिया में सबसे अधिक तस्करी होती है?
पैंगोलिन दुनिया का सबसे अधिक अवैध शिकार और तस्करी किया जाने वाला स्तनपायी जानवर है।

वह कौन सा जानवर है, जिसके पास कई दिमाग, दिल और खून नीला होता है?
जाइंट पैसिफिक ऑक्टोपस के 3 दिल, 9 दिमाग और नीला खून होता है।

विज्ञापन

पैदा होने के बाद चीता के कितने बच्चे वयस्क बन पाते हैं?
चीता के केवल 5% शावक ही वयस्क होने तक जीवित रहते हैं, इसका मलतब ये हुआ कि चीता के 95 फीसदी बच्चे जवान होने से पहले ही मर जाते हैं।

विज्ञापन

कौन-सा जानवर साथी की मौत के बाद शोक मनाता है?
हाथी अपने साथी  की मौत पर शोक मनाते हैं।

विज्ञापन

पेड़ पर रहने वाला सबसे भारी जानवर कौन सा है?
ओरंगुटान पेड़ों पर रहने वाले सबसे भारी जानवर हैं।

सबसे कम समय के लिए जीवित रहने वाला जानवर का नाम क्या है?
दुनिया का सबसे कम समय के लिए जीवित जानवर मेफ्लाई है जो केवल 24 घंटे जीवित रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ