बचाव कार्य में तुर्की गए राहुल चौधरी बने पिता, दोस्त बोले- तुर्की चौधरी रखेंगे लड़के का नाम

indian soldier, father, turki chaudhary

राहुल को बधाई देते उसके साथी

Turkey earthquake: तुर्की में भारत की तरफ से बचाव दल में गए हवलदार राहुल चौधरी के घर बेटा हुआ है। जब वह मिशन के लिए विमान में बैठे थे तभी भारत में उनकी पत्नी को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। उनके तुर्की पहुंचते ही उन्हें बेटे के जन्म होने की सूचना मिली।

विज्ञापन

दोस्त बेटे का नाम तुर्की चौधरी रखने की बात कह रहे

खुशी की इस बात को उन्होंने अपने साथी जवानों के साथ बांटा। उन्हें बधाई देते साथी बलकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है। अब उनके दोस्त बेटे का नाम तुर्की चौधरी रखने की बात कह रहे हैं। बता दें तुर्की-सीरिया में भारत की सेना और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोजाना दर्दनाक कहानियां सामने आ रहीं

भूकंप क्षेत्र से रोजाना मलबों में फंसे लोगों की जान बचाने की दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं। इस बीच सेना के जवान के घर बच्चे के जन्म ने अलग ही माहौल बना दिया। मीडिया में दिए बयान में राहुल चौधरी ने कहा कि उनकी पत्नी गर्भवती थीं जब उन्हें तुर्की जाने का आदेश मिला। फ्लाइट में बैठते वक्त ही उन्हें पत्नी को ऑपरेशन थियेटर ले जाए जाने की खबर मिल गई थी। जब तुर्की पहुंचे तो पता चला उन्हें बेटा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ