Skin Care TIPS: बेदाग-ग्लोइंग और निखरी त्वचा का राज है ये चीज, हफ्ते में 2 बार लगाएं फिर देखें कमाल
Edited By Bhoopendra Rai

Skin Care TIPS Gora hone ka Tarika glowing skin how to remove facial scars
Edited By Bhoopendra Rai

Skin Care TIPS Gora hone ka Tarika glowing skin how to remove facial scars
Skin Care TIPS: बेदाग चेहरा और चमकती हुई स्किन हर किसी को पसंद होती है। सभी चाहते हैं तो उनकी स्किन ग्लो करे, लेकिन ये चाहत धूल-मिट्टी, प्रदूषण और धूप की वजह से पूरी नहीं हो पाती। इन चीजों के चलते ज्यादातर लोगों को त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी के चेहरे पर दाग आ जाते हैं तो किसी को ग्लो चला जाता है।
अगर आप एक बेदाग और ग्लोइंग चेहरा चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। आपको बाजार में मिलने वाली क्रीम, केमिकल प्रोडक्ट को इग्नोर करते हुए देसी नुस्खे आजमाने चाहिए। हम आपके लिए बेसन के तीन घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो चेहरे की कई समस्याओं में फायेदमंद होते हैं।
बेसन एक ऐसा घरेलू उपाय है जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा की रंगत को सुधारता है। नीचे जानते हैं कि आखिर बेसन की मदद से कैसे स्किन की रंगत बदली जा सकती है।
फायदा– बेसन और एलोवरा का ये फेस पैक चेहरे के दाग हटाने में मददगार है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलता है और रंगत में सुधार होता है।
फायदा– अगर आपके चेहरे पर कील-मुंहासे और दाग-धब्बे हैं तो ये ये पैक फायदा देगा। क्योंकि बेसन और हल्दी में मौजूद गुण चेहरे के कील-मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। आप इसे भी हफ्ते में 2 बार यूज कर सकते हैं।
फायदा– दही और बेसन से चेहरे पर चमक आती है। इससे ग्लो बढ़ सकता है। साथ ही दाग-धब्बे भी गायब होते हैं। दही में नैचुरल स्किन ब्राइटनिंग एजेंट होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करके दाग-धब्बों को हल्का करता है, जबकि दही में लैक्टिक एसिड भी होता है, जो त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: