Gurugram Garbage Machine Viral Video: साइबर सिटी की सड़कों को चकाचक और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने एक नई तकनीकी पहल की है. नगर निगम ने शहर की सड़कों से कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘ऑटोमैटिक गारबेज क्लीनिंग मशीन’ पेश की है. प्रशासन का मानना है कि इस मशीन की मदद से सड़कों के किनारे बिखरे कचरे को तेजी से साफ करने में मदद मिलेगी, जैसे ही इस ऑटोमैटिक सफाई मशीन से जुड़ा वीडियो और जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लोगों ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी हाथ में बड़ा सा सक्शन पाइप पकड़कर सड़क पर पड़े कचरे को खींचने की कोशिश कर रहा है. पाइप के जरिए कचरा मशीन के अंदर खिंच तो रहा है, लेकिन इसके लिए कर्मचारी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. सड़क पर पड़े बड़े गत्ते, प्लास्टिक और कागजों को खींचने के लिए कई बार पाइप को कचरे पर रगड़ना पड़ता है.
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में बनेगा 35 KM का नया मेट्रो कॉरिडोर, 28 स्टेशंस से जुड़ेंगे मिलेनियम सिटी के ये इलाके
वायरल वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी. जहां कुछ लोगों ने शहर में सेमी-ऑटोमैटिक सफाई मशीनों को देखकर खुशी जताई और इसे अच्छा कदम बताया, वहीं कई यूजर्स ने इसकी उपयोगिता और क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मशीन चलाने वाले ऑपरेटर के लिए एक उचित और अनिवार्य यूनिफॉर्म होनी चाहिए. उन्होंने बिना सुरक्षा या पहचान के काम कराने पर नाराजगी जताई.
वहीं दूसरे यूजर ने मशीन की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए लिखा कि यह मशीन केवल बारीक कचरा और छोटी गंदगी खींचने के लिए बनी है, पूरे रैपर्स या बड़े कचरे को उठाने के लिए नहीं. उन्होंने इसे संसाधनों का गलत इस्तेमाल करार दिया. इसके अलावा, कुछ लोगों का यह भी तर्क था कि वैक्यूम क्लीनर जैसी इस तकनीक की लागत में कई सफाईकर्मियों को रोजगार दिया जा सकता था.
प्रशासन के ‘ऑटोमैटिक’ वाले दावे को भी कुछ यूजर्स ने आड़े हाथों ले लिया. लोगों का कहना है कि अगर हर एक टुकड़े को उठाने के लिए कर्मचारी को खुद ही पाइप संभालना पड़ रहा है, तो फिर इसे ऑटोमैटिक कैसे कहा जा सकता है? एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “इस ऑटोमैटिक मशीन में सारा काम तो मैनुअल ही हो रहा है.” वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, “जब इंसान ही सब कुछ खींच रहा है, तो फिर यह हाई-टेक मशीन कैसे हुई?” कई स्थानीय निवासियों का मानना है कि शहर को ऐसे दिखावटी प्रयोगों के बजाय जमीनी स्तर पर ठोस वेस्ट मैनेजमेंट और घर-घर से नियमित कचरा उठाने के सिस्टम की जरूरत है. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बनेगा नया बाईपास, पलवल-सोहना और गुरुग्राम जाना होगा आसान, क्या है हरियाणा सरकार का प्रोजेक्ट?
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
17 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
20 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
1 day agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
5 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
7 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines