मिल गया जहन्नुम का पता, मेट्रो से जाने में होगी आसानी!

Where Is Jahnnum and Bhad? अक्सर हमने सुना होगा कि गुस्से में लोग ‘जहन्नुम में जाओ’ कहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि जहन्नुम आखिर कहां है? कैसे जा सकते हैं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहन्नुम का पता

Jahannum Add

क्या आप जानते हैं जहन्नुम का पता?

विज्ञापन

Where Is Jahnnum and Bhad?:  देश में कुछ जगहों के नाम बेहद हैरान करने वाले हैं। कुछ जगहों के नाम तो ऐसे हैं जो अपशब्द या गाली से मेल खाते हैं। क्या आपको पता है की जहन्नुम कहां है? जहन्नुम ही नहीं, भारत में तो दारू, भैंसा, काला बकरा और गधा जैसे नाम की जगहें भी हैं लेकिन ये कहां हैं, आइये जानते हैं।

कहां है जहन्नुम?

वैसे तो जहन्नुम तक जाने के लिए आपको किसी तरह की परेशान नहीं होगी क्योंकि मेट्रो की सेवा उपलब्ध है। दिल्ली में जहन्नुम नाम की जगह है, जहां जाने के लिए आप मेट्रो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जहन्नुम दिल्ली के रोहिणी में स्थित है, रोहिणी सेक्टर 29 में जहन्नुम नाम की जगह है।

विज्ञापन

मेट्रो से भी जा सकते हैं

रिठाला और समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन जहन्नुम के सबसे नजदीक है, यहां उतरकर आप जहन्नुम तक पहुंच सकते हैं। हालांकि क्या आपको ‘भाड़’ के बारे में जानकारी है। कई लोगों को आपने यह कहते हुए सुना होगा कि भाड़ में जाओ लेकिन इसका मतलब क्या है?

ऐसे नामों की संख्या अधिक

हालांकि भारत में भी ऐसे कई शहरों के नाम हैं, जिनको लेकर शर्मिंदगी महसूस करते हैं। कई बार कई लोगों ने अपने शहर और गांव का नाम बदलने की मांग की। आपको जानकार हैरानी होती कि झारखण्ड के हजारीबाग जिले में एक गांव है, जिसका नाम दारू है। इतना ही नहीं, यहां के थाने के नाम ‘दारु थाना’ है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मथुरा तहसील में एक स्टेशन है, जिसका नाम भैंसा है। पंजाब के जालंधर में एक और स्टेशन है जिसका नाम काला बकरा है। गुजरात के सबर कांठा में एक जगह है गधा! दरअसल इसका नाम गड़ा/गढ़ा है लेकिन लोग मजाकिया अंदाज में इसे गधा ही कहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ