Pooja Attri
Pooja
Read More---विज्ञापन---
नई दिल्ली: पैन केक एक ऐसी डिश है जिसको लोग आमतौर पर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। इसकी कई सारी वैराइटीज मौजूद हैं जैसै- आलू पैनकेक, नूडल्स पैनकेक, फ्रूट पैनकेक, आटा पैनकेक और मैदा पैनकेक आदि। लेकिन क्या कभी आपने सोया और चिया बीज पैनकेक बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सोया और चिया बीज पैनकेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। सोया और चिया बीज प्रोटीन जैसे सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसलिए ये डिश टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इसको आप वजन घटाने के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सोया और चिया बीज पैनकेक बनाने की रेसिपी-
सोया और चिया बीज पैनकेक्स बनाने की सामग्री-
-सोया आटा /बादाम का आटा एक बड़ा चम्मच
-चिया सीड्स 1 चम्मच
-केले 1/3 कप
-दो एग व्हाइट
-शहद
सोया और चिया बीज पैनकेक्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दो एग व्हाइट लें।
फिर आप इसमें सोया आटा, चिया सीड्स और 1/3 कप केले डालें।
इसके बाद आप इसको तब तक मिला लें जब तक कि एक स्मूद बैटर ना बन जाए।
फिर आप एक नॉन-स्टिक तवे को बटर से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप ध्यान रखें कि तवा गर्म हो और आंच को मीडियम रखें।
फिर आप इस पर पैनकेक को डालें और तब तक पकाएं जब तक सतह पर बुलबुले न दिखें।
इसके बाद आप इसको दोनों तरफ से अच्छी तरह से पका लें।
अब आपके स्वादिष्ट सोया और चिया बीज पैनकेक्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको ऊपर से शहद डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।