आम आदमी की तरह प्लेटफॉर्म पर बैठे शख्स को पहचानते हैं आप? शाही परिवार से है रिश्ता

Ashok Gajapathi Raju : पूर्व केंद्रीय मंत्री की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, क्या आप इन्हें पहचानते हैं? इनका ताल्लुख एक शाही परिवार है। इनकी शादगी की जमकर तारीफ हो रही है।

Ashok Gajapati Raju Viral Photo

हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री

Former Minister of Civil Aviation of India Ashok Gajapathi Raju : सोशल मीडिया पर एक नेता की फोटो वायरल हो रही है, इसमें वह एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। तस्वीर में वह अपने परिवार वालों के साथ प्लेटफॉर्म पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तेलगू देशम पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह तस्वीर शेयर की गई, जिसके बाद से ही ये वायरल हो रही है। क्या आप इस नेता को पहचानते हैं?

विज्ञापन

किसी आम आदमी की तरह रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते जिस शख्स की फोटो वायरल हो रही है, वह हैं अशोक गजपति राजू। अशोक गजपति राजू केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। इतना ही नहीं, अशोक गजपति राजू शाही परिवार से ताल्लुख रखते हैं।

विज्ञापन

अशोक गजपति राजू का संबंध विजयनगरम शाही परिवार से है। तेलगू देशम पार्टी की तरफ से फोटो शेयर कर लिखा गया कि अशोक गजपति राजू, अपने आप में एक राजा हैं। हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर एक आम आदमी की तरह घर वापस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वह ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के प्रतीक हैं, हमेशा वही करते हैं जो लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है। उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया।

विज्ञापन

फोटो शेयर किए जाने के बाद इस पोस्ट को डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि पांच हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। बड़ी संख्या में लोगों की इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि यह आदमी 21वीं सदी का रत्न है, एक मजबूत वंशावली जिसे उड़ीसा के गजपति कहा जाता है, ऐसे कुछ ही लोग हैं जिन पर भरोसा किया जा सकता है जैसे रतन टाटा, एनटीआर और अशोक गजपति राजू।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि टीडीपी का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ सांसदों में से एक! राजसी परिवार से होने के बावजूद वे सार्वजनिक जीवन में सादगी और ईमानदारी में विश्वास रखते थे! हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है। एक अन्य ने लिखा कि मैंने उसे कई बार विजयनगरम की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा के घूमते देखा है। वह बहुत सरल और विनम्र हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ