---विज्ञापन---

पैराशूट से भरी उड़ान और फिर हवा में दिखाया ऐसा करतब, देखते रह गए लोग

Parachute Stunt Viral Video : एक सिंगर ने कुछ अलग करने के लिए हवा में गाना रिकॉर्ड किया है, इसके लिए उसने पियानो समेत पैराशूट से उड़ान भरी और इसका वीडियो रिकॉर्ड किया।

---खबर नीचे जारी है---

Parachute Stunt Viral Video : दुनिया में लोग कुछ अलग करने की कोशिश में लगे रहते हैं, कुछ लोग एक दो बार की कोशिश के बाद हार मानकर बैठ जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो सफलता मिलने तक कोशिश करते रहते हैं। एक लड़के ने हवा में पियानो बजाने के लिए पैराशूट से उड़ान भरी और हवा में पियानो बजाने का करतब दिखाया है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग बस देखते रह गए।

संगीतकार और यूट्यूबर लुइस कार्डोजो ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पैराशूट के जरिए हवा में एक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में  वह एक कमरे नुमा बॉक्स में बैठ कर पियानो बजा रहे हैं लेकिन इसके कुछ ही देर बाद यह बॉक्स खुला तो वह खुली जगह पर थे और पियानो की टेबल पर पैराशूट लगाया गया था।

---खबर नीचे जारी है---

पियानो बजाते बजाते ही वह टेबल को लेकर पैराशूट के साथ हवा में उड़ गए। आधा गाना उन्होंने पैराशूट से उड़ान भरते हुए हवा में ही गाया है। पूरे वीडियो में वह बादलों के बीच से गुजरते हुए सुरीली आवाज में गाते नजर आ रहे हैं. गाने के अंत में वह आसानी से पैराशूट से लैंड करते देखे जा सकते हैं। वीडियो का नाम Louis Cardozo – Fly (Official Video) है।

---खबर नीचे जारी है---

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है । एक ने लिखा कि वाह कितना मजेदार है, हवा में उड़ान के दौरान गाना गाना। एक ने लिखा कि यह वीडियो बहुत अद्भुत है! आपने वास्तविकता में ऐसा कैसे किया, जबकि बड़े बजट वाले बड़े कलाकार भी एडिटिंग का उपयोग अधिक करते हैं। एक ने लिखा कि ऐसे कलाकारों का वीडियो वायरल होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य कि ये अधिक लोगों को पंसद नहीं आता।

यह भी पढ़ें : दो दिन पहले पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अब पिकनिक स्पॉट बना अटल ब्रिज! तस्वीरें देख भड़के लोग

---खबर नीचे जारी है---

एक ने लिखा कि अगर इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने नहीं देखा तो मुझे वाकई बहुत बुरा लगेगा। एक ने लिखा कि एक तरफ करोड़ों रुपये खर्च करके वीडियो शूट किए जाते हैं तो वहीं ये शख्स असली दृश्यों को दिखाने के लिए हवा में उड़ गया, वाकई कमाल है। बताया गया कि इस वीडियो में CGI का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे अधिकतर वीडियो बनाये जाते हैं।

First published on: Jan 14, 2024 04:20 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola