Video: 'Sir हमें छोड़ कर मत जाइए'; टीचर की विदाई पर छात्राएं फूट-फूट कर रोईं, 12 अस्पताल में भर्ती

Teacher Farewell Video Viral: सर हमें छोड़कर मत जाइए, हमें आप ही चाहिए, नहीं तो हम स्कूल नहीं आएंगी, टीचर की विदाई में छात्राएं फूट-फूट कर रोईं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Girl Students Crying

Girl Students Crying

विज्ञापन

अवधेश कुमार/ गोपालगंज

Girl Students Crying In Teacher Farewell Party: देश में गुरु का स्थान भगवान से ऊपर माना गया है। इसका जीता जागता प्रमाण बिहार में देखने को मिला। BPSC से नियुक्त शिक्षक की ट्रांसफर हो गई, लेकिन जब उन्हें फेयरवेल दी गई तो उन्हें जाते देखकर छात्राएं भावुक हो गईं। वे फूट-फूट कर रोने लगीं। माहौल इतना गमगीन हो गया कि रो रही छात्राओं को देखकर लोगों की आंखें भी भर आईं। वहीं रो-रोकर बेहाल हुई कुछ छात्राएं बेहोश तक हो गईं। यह देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। मामला बिहार जिले के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड स्थित सेलार कला गांव का है।

विज्ञापन

छात्राओं को अस्पतपल से घर भेज दिया गया

दरअसल, बुधवार को राबड़ी देवी गर्ल्स प्लस-टू विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मधुप का विदाई समारोह था। प्रधानाध्यापक की दूसरे विद्यालय में नियुक्ति होने पर गांव के लोगों ने शिक्षक की विदाई एक अनोखे अंदाज में की। वहीं स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं और शिक्षक को विद्यालय से जाने पर रोकने लगीं। छात्राओं के फूट-फूटकर रोने से विद्यालय का पूरा माहौल गमगीन हो गया था। यहां पढ़ने वाली करीब 300 छात्राएं मायूस दिखीं। धनंजय कुमार मधुप को जाते देखकर छात्राएं इस कदर रोने लगीं कि 12 छात्राएं बेहोश हो गईं। शिक्षकों की मदद से स्थानीय अस्पताल की एंबुलेंस में छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

हमें यह सर चाहिएं, नहीं तो हम स्कूल नहीं आएंगी

धनंजय कुमार मधुप विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ गणित विषय के शिक्षक थे। BPSC से अध्यापक होने के बाद उनकी नियुक्ति थावे मुखीराम प्लस-टू की गई है। इनके साथ सुबाष यादव भी दूसरे विद्यालय में नियुक्ति हुई है। छात्राएं बताती हैं कि आज हमारे सर यहां से निकलकर दूसरे विद्यालय थावे के मुखीराम हाई स्कूल में जा रहे हैं। इसलिए हम स्कूल के बाहर खड़े हैं। हमें यही सर चाहिएं, कोई दूसरे सर नहीं चाहिएं, नहीं तो हम आज के बाद इस स्कूल में नहीं पढ़ेंगे। धनंजय कुमार मधुप ऐसे शिक्षक हैं, जिनके पास एक उत्‍कृष्‍ट शिक्षक होने के सभी गुण मौजूद हैं, इसलिए उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था भी बहुत अच्छी रखी है। कार्यक्रम में शामिल शिक्षक प्रीतम पांडेय, राहुल पांडेय, बीरेंद्र सहनी, सुजीत तिवारी, विनीत श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, श्रीनिवास प्रजापति ने बताया कि शिक्षक धनंजय कुमार मधुप का दूसरे विद्यालय में BPSC सेवा से नियुक्ति होने से विद्यालय की छात्राओं में मायूसी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ