Donkey viral video: पीठ पर बैठने नहीं दिया तो मालिक ने गधे को धुना, फिर गधे ने जो किया, देखें वीडियो

Donkey video clip: गधे को बोझा उठाने वाला जानवर माना जाता है। हम किसी को मूर्ख या कम दिमाग वाला मानते हैं तो उसे गधा कहते हैं। अब ऐसे ही एक गधे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं।शख्स […]

---विज्ञापन---

Donkey video clip: गधे को बोझा उठाने वाला जानवर माना जाता है। हम किसी को मूर्ख या कम दिमाग वाला मानते हैं तो उसे गधा कहते हैं। अब ऐसे ही एक गधे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं।

शख्स को पीठ पर नहीं बैठने दे रहा गधा

इस viral video में एक व्यक्ति अपने गधे के साथ दिख रहा है। देखने में शख्स उसका मालिक लग रहा है। वह लगातार गधे को लात-घुसों से मार रहा है। दरअसल, गधा उसे अपनी पीठ पर बैठने नहीं दे रहा है। जिससे गुस्सा होकर वह गधे की पिटाई कर रहा है।

और पढ़िए –MP कांग्रेस ने कमलनाथ को लेकर दिया बड़ा संकेत, CM फेस पर किया ट्वीट

https://twitter.com/anamikamber/status/1622933419469705216?s=20&t=UbbGFlHUtSJU5Qtdu35Ylg

जबरदस्ती गधे के पीठ पर बैठक युवक

Video में पिटाई करते करते मालिक किसी तरह गधे की पीठ पर बैठ जाता है। लेकिन गधा उसे पीठ से गिराने के लिए तेज उछलता है जब इससे बात नहीं बनती और मालिक उसकी पीठ से नहीं उतरा तो वह शख्स का पैर काट लेता है। मालिक के लाख प्रयास करने पर भी वह उसका पैर नहीं छोड़ता। इस वीडियो पर अभी तक 157.9k लाइक हो चुके हैं। करीब 72.1K views लोग वीडियो को देख चुके हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और वीडियो को शेयर कर रहे हैं। कमेंट में कोई मालिक के लिए जैसे को तैसा जवाब मिला कह रहा है। कोई मालिक के लिए दया दिखा रहा है।

और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 08, 2023 06:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें