Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

वेडिंग स्टेज पर डॉगी की एंट्री, दुल्हन ने प्यार से उठाया तो छा गया VIDEO

सोशल मीडिया पर एक शादी का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अचानक एक डॉगी वेडिंग स्टेज पर पहुंच जाता है. दुल्हन उसे प्यार से गोद में उठा लेती है और दूल्हे का मजेदार रिएक्शन लोगों का दिल जीत रहा है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 16, 2026 17:06

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं, तो कुछ इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इन दिनों एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी का एक खूबसूरत पल देखने को मिलता है. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर मेहमानों का स्वागत कर रहे होते हैं. तभी अचानक एक छोटा सा डॉगी चुपचाप स्टेज पर आ जाता है और दुल्हन के पास खड़ा हो जाता है. डॉगी को देखकर दूल्हा-दुल्हन दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. दुल्हन प्यार से उसे गोद में उठा लेती है, जबकि दूल्हा भी हाथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में उसे प्रणाम करता है.

---विज्ञापन---

स्टेज पर हुआ यह प्यारा सा पल वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत रहा है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि यह शादी का सबसे क्यूट मोमेंट है.

---विज्ञापन---

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shwetathakurofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कई यूजर्स कमेंट में दूल्हा-दुल्हन और डॉगी की इस प्यारी मुलाकात की तारीफ कर रहे हैं.

First published on: Mar 16, 2026 05:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.