---विज्ञापन---

कोर्ट से सजा मिलते ही पुलिसवालों का चकमा देकर फरार हुआ कैदी, SP का बयान वायरल

Dhamtari Police : छत्तीसगढ़ के धमतरी में हत्या के आरोप में अब कोर्ट ने एक कैदी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तो वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

---विज्ञापन---

Dhamtari Police : छत्तीसगढ़ में एक कैदी को जैसे ही सजा सुनाई गई, वह पुलिसवालों को चकमा देकर जिला न्यायालय से ही फरार हो गया। पुलिसवाले अब फरार हत्या के आरोपी की तलाश कर रहे हैं। कैदी के अदालत से भागने की बात सुनकर इलाके में पुलिस विभाग पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन एसपी का कहना है कि वह जल्द ही कैदी को खोज लेंगे।

सजा मिलते ही फरार हुआ कैदी

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी का है, जहां जिला न्यायालय से हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एक टीम गठित कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई। धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने दावा किया है कि जल्दी फरार कैदी को ढूंढ लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, बोराई थाना क्षेत्र में हेमलाल सोरी नाम के युवक ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने हेमलाल सोरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


अदालत ने जब हेमलाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तो जेल में उसे दाखिल करने से पहले औपचारिक कार्रवाई की जा रही थी। इसी कड़ी में सिंगल फिंगरप्रिंट लेने के लिए हेमलाल सोरी के हाथों से हथकड़ियां खोली गई। जैसे ही पुलिस की टीम का ध्यान भटका, मौका पाकर हेमलाल फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : भांजे की शादी में खुशी से नाचते मामा की लाइव मौत, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

---विज्ञापन---

घटना की जानकरी होते ही जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के हाथ पांव भूल गए। हेमलाल को खोजने की कोशिश हुई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अब विभाग ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई है और कैदी की तलाश भी तेजी से की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

First published on: Apr 25, 2024 03:56 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola