राइड के बाद पैसे तो मिल चुके थे-फिर मैसेज करके क्या मांगने लगा Cab ड्राइवर?

Uber Cab Driver Message To A Lady: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला ने उबर के एक कैब ड्राइवर की शिकायत की है। कैब ड्राइवर पर महिला को फ्रेंडशिप के लिए मैसेज भेजने का आराेप है और फिलहाल महिला कार्रवाई की आस में है।

Cab Driver

देश की सरकार महिला सुरक्षा संबंधी कदम उठाते नहीं थक रही, वहीं समाज के दुश्मन हैं कि नारीशक्ति का अपमान करने से बाज ही नहीं आ रहे। हाल ही में सामने आई एक घटना को देखकर तो लगता है कि बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।  पता चला है कि एक कैब वाले ने एक महिला को उसके गंतव्य पर पहुंचा दिया। उसे पैसे भी मिल गए थे, लेकिन बाद में मैसेज करके एक और डिमांड कर डाली। डिमांड बड़ी ही हैरान और परेशान कर देने वाली थी। बाद में महिला ने इस संबंध में कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से उसकी शिकायत की तो इस राज से पर्दा उठा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह मामला अभी ग्राहक और सेवा प्रदाता कंपनी तक ही सीमित था, पुलिस को इस बारे में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। जानें कैब वाले ने राइड पूरी होने के बाद ऐसा क्या मांग लिया, जो चिंता का मसला है…

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भूमिका नामक एक यूजर्स ने 20 अक्टूबर को कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को टैग करके बताया है कि 19 अक्टूबर 2023 को उसने एक कैब बुक की थी। राइड पूरी हो जाने के बाद उसके साथ कुछ ऐसा घटित हुआ, जो अनुचित था। आरोप है कि कैब ड्राइवर ने महिला को फ्रेंडशिप के लिए व्हाट्सऐप मैसेज करना शुरू कर दिया। महिला की तरफ से उसकी तरफ से भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी शेयर किये हैं और कार्रवाई की मांग की है, ताकि दूसरी महिलाओं के साथ कोई अनहोनी न हो।

उसने लिखा है,

<

>

लाजमी है ऐसे लापरवाह ड्राइवर्स पर कार्रवाई होना, क्योंकि…

उधर, खबर लिखे जापने तक इस घटना के संबंध में भले ही पुलिस को शिकायत नहीं की गई है, लेकिन कंपनी की तरफ से भी अगली कार्रवाई संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि ऐसे लापरवाह ड्राइवर्स के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। शुक्र है कि कम से कम उसने पहली राइड में महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचा दिया, वरना किसी भी गलत हरकत की आशंका से इनकार भी नहीं किया जा सकता। हो सकता था कि वह कहीं सुनसान जगह पर न सिर्फ आबरू के साथ, बल्कि जान से भी खिलवाड़ कर देता। ऐसी घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। हाल ही में पिछले सप्ताह भी एक कैब ड्राइवर की तरफ से महिला को अश्लील मैसेज भेजे गए थे, जब वह राइड कैंसल कर दिए जाने से नाराज हो गया था। सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी एक कैब ड्राइवर के द्वारा कार में चीन की एक महिला के बदसलूकी किए जाने की घटना घटी थी। इसके अलावा ऐसी बहुत सी घटनाएं देखने-सुनने को मिल जाएंगी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ