News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bengaluru Cab driver case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां कैब राइड कैंसिल करने पर नाराज हुए कैब ड्राइवर ने राइड कैंसिल करने वाली महिला के मोबाइल पर अश्लील फोटोज और वीडियो भेजना शुरू कर दिया। हालांकि, मामले में महिला की ओर से शिकायत होने के बाद बेंगलुरु पुलिस आरोपी कैब ड्राइवर की तलाश शुरू कर ही है।
पीड़ित महिला की ओर से मिली जनकारी के अनुसार, महिला की एक 6 साल की बेटी और 9 महीने का बच्चा है। उसने घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि, उसदिन मेरी बेटी पैदल चलने के लिए तैयार नहीं थी, जिस वजह से मुझे कैब बुक करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कैब बुक करने के तीन मिनट बाद मेरी बच्ची रोने लगी, जिस वजह से मैं कैब का वेट नहीं कर सकीं और एक ऑटो मिल जाने के बाद मैंने कैब कैंसिल कर दी, इसके लिए मुझसे 60 रुपये का चार्ज भी लिया गया। इस दौरान महिला ने ड्राइवर से माफी मांगी और कहा कि उसकी बच्ची रो रही थी इस वजह से उसे ऑटो लेना पड़ा।
महिला ने बताया कि कैब ड्राइवर की ओर से देरी किए जाने के बाद उसे राइड कैंसिल करनी पड़ी। उसने बताया कि कैब राइड कैंसिल करने पर उसके बुकिंग मोबाइल नंबर पर ड्राइवर की ओर से अश्लील फोटोज और वीडियो आने लगे। इतना ही नहीं, इसके बाद कैब ड्राइवर महिला को लगातार फोन कॉल और मैसेजेज के जरिए नंबर पर भेजे गए अश्लील वीडियोज देखने के लिए कहने लगा। आपको बता दें कि इस मामले में कैब ड्राइवर की ओर से महिला को इतना परेशान किया गया कि वह रोने लगी थी। परेशान महिला को देखकर उसके पड़ोसियों ने फोन लेकर ड्राइवर को फटकार लगाई, जिसके बाद कैब ड्राइवर ने मैसेज डिलीट किए और कॉल करना बंद किया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बीते 9 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एग्रीगेटर से ड्राइवर का विवरण मांगते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी कैब ड्राइवर ते खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से की गई शुरुआती जांच में पता चला कि कैब ड्राइवर फिलहाल तमिलनाडु में है, जिसकी तलाश तेज हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।