Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

हे भगवान! बच्ची को फ्लाइट के टॉयलेट में कर दिया बंद, वजह जानते ही भड़क उठे लोग

Viral News : फ्लाइट में यात्रा के दौरान दो महिलाओं ने एक बच्चे को टॉयलेट में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही तमाम लोग भड़क गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Aug 30, 2024 11:00

Viral News : कई बार यात्रा के दौरान रोते बच्चों से आप भी परेशान हुए होंगे, हो सकता है कि आपको गुस्सा भी आया हो। इसके बाद भी क्या आपने बच्चे के साथ कुछ गलत या बुरा बर्ताव करने की कोशिश की? शायद ऐसा नहीं किया होगा लेकिन चीन में फ्लाइट के दौरान रोते बच्चे के साथ यात्रियों ने जो किया, उसे जानकर लोगों का खून खौल गया।

घटना 24 अगस्त को चीन की एक फ्लाइट की है। जुनेयाओ एयरलाइंस की फ्लाइट गुइयांग से शंघाई के लिए उड़ान भर रही थी। इसी बीच दादी के साथ मौजूद एक बच्चा जोर -जोर से रोने लगी। इससे यात्रियों को परेशानी हुई तो दो महिलाओं ने मिलकर बच्चे को फ्लाइट के टॉयलेट में बंद कर दिया। इसका एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

---विज्ञापन---

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। वीडियो में छोटे बच्चे को रोते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इसी बीच एक महिला कह रही है, “यदि तुम रोना बंद करोगी, तो तुम बाहर जा सकती हो”। इसके बाद वह यह भी कह रही है कि यदि तुम रोना बंद करोगी, तो तुम्हें दादी के पास वापस ले जाएंगे।


फ्लाइट ऑपरेटर की तरफ से इस घटना की पुष्टि की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बच्चे के रोने से यात्री काफी परेशान थे। इसी बीच उसे डराने के लिए दो महिलाओं ने टॉयलेट में बंद कर दिया। हैरानी कि बात ये है कि ये दोनों महिलायें बच्चे की रिश्तेदार या जानकार नहीं थीं इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Video: RPF अफसर ने मां-बेटे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही गरमाई सियासत

सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चे के मां-बाप की भी तीखी आलोचना की है और जमकर खरी-खोटी सुनाई है। यूजर्स का कहना है कि बच्चे का शोषण हुआ है, उसे परेशान किया है। टॉयलेट में बंद किए जाने से उस पर गलत असर पड़ सकता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

First published on: Aug 30, 2024 11:00 AM

संबंधित खबरें