---विज्ञापन---

तेज रफ्तार बस से टकराया हिरण, डरावनी घटना कैमरे में कैद, वीडियो हो रहा वायरल

Bus and Deer Accident Video Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बस से एक हिरण की टक्कर दिखाई दे रही है। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि हिरण विंडशील्ड तोड़ते हुए बस के अंदर पहुंच गया और कई लोगों को घायल कर दिया।

---विज्ञापन---

Bus and Deer Accident Video Viral : सड़क पर दुर्घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ दुर्घटनाओं में वाहन चालक की गलती होती है तो कुछ एक्सीडेंट अन्य कारणों से हो जाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर दौड़ रही एक बस से हिरण बुरी तरह टकरा गया। इसके बाद हिरण की क्या हालत हुई, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर!

मामला रोड आइलैंड पब्लिक ट्रांजिट अथॉरिटी (RIPTA) का है, RIPTA की तरफ से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण बस के विंडशील्ड से टकरा गया और बस में दाखिल हो गया। सामने आये वीडियो में हिरण को दौड़ते हुए बस से टकराने और फिर अंदर गिरते हुए देखा जा सकता है। यह दुर्घटना कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

इस दुर्घटना के बाद ड्राइवर ने साहस दिखाते हुए बस पर कंट्रोल रखा और बाद में धीरे-धीरे बस को किनारे लगाया। बस में हिरन के घुसने और उसकी छटपटाहट से कई लोग घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इस दुर्घटना में हिरण की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो


एक शख्स ने वीडियो को देखने के बाद लिखा कि इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। रोजाना ना जाने कितने जानवर इस तरह की दुर्घटना में मारे जा रहे हैं और जानवरों की वजह से न जाने कितने इंसान मारे जा रहे हैं। एक ने लिखा कि जानवर इंसान के लिए और इंसान जानवर के लिए खतरनाक हो गए हैं। एक ने लिखा कि जब इंसान जानवरों के घरों में घुसपैठ करके बैठ जायेगा तो यही सब होगा ना।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर सोशल मीडिया स्टार ने किया डांस, लोगों ने बुरी तरह कर दिया ट्रोल

बता दें कि इस दुर्घटना के बाद बस चालक की खूब तारीफ हो रही है । ट्रांसपॉर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए आधिकारिक बयान में भी बस चालक की तारीफ की गई है कि किस तरह उसने धैर्य रखते हुए अन्य यात्रियों की जान बचाई। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस नजर से देख रहे हैं कि जानवर इंसानी इलाकों में क्यों बढ़ रहे हैं?

---विज्ञापन---

First published on: Jun 14, 2024 07:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola