Punjab Police Viral Video: पंजाब का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में कार में बैठने जा रही एक महिला का पर्स छीनकर एक शख्स फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बन गया। हालांकि कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला और उसे चलने लायक नहीं छोड़ा। आरोपी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है।
पर्स लेकर भागा था शख्स
घटना पंजाब के फिरोजपुर में हुई। बुजुर्ग महिला और एक पुरुष एक कार के किनारे खड़े थे। वह कार में बैठकर कहीं जाने वाले थे। तभी एक बाइक सवार आया और महिला का पर्स छीनकर भाग निकला। बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर पड़ी और उसे इस कदर सदमा लगा कि काफी देर तक वह उठ तक नहीं पाई। घटना के बाद महिला के साथ मौजूद पुरुष और एक अन्य महिला बुरी तरह घबरा गए।
24 घंटे में पकड़ा गया आरोपी
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस भयावह घटना के आरोपी पर कार्रवाई की मांग होने लगी। पंजाब पुलिस ने बताया कि 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा साझा किए गए वीडियो में आरोपी के पैर में चोट लगी हुई दिखाई दे रही है और वह लंगड़ाते हुए चल रहा है।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी के पैर में चोट कैसे लगी लेकिन पुलिस ने कहा है कि फिरोजपुर पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पर्स छीनने की घटना के वायरल वीडियो पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए, फिरोजपुर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और 24 घंटे की समय सीमा के भीतर गिरफ्तारी की। अब पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें : हे भगवान! बाप के सामने भाई ने दी बहन को दर्दनाक मौत, वीडियो बनाता रहा शख्स
एक ने लिखा कि अगर इसी तरह पुलिस हर घटना के बाद एक्टिव हो जाए और अपराधियों पर हमला कर दे तो घटना को अंजाम देने से पहले अपराधी सौ बार सोचेंगे। एक अन्य ने लिखा कि पंजाब पुलिस ने दिल जीत लिया है। ऐसे ही कार्यों से पुलिस लोगों के दिल में जगह बनाती है । एक ने लिखा कि पंजाब पुलिस पर गर्व है। पहली बार पंजाब पुलिस का कोई काम मुझे बेहद पसंद आया है।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
15 mins ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines