हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Anty Valentine Week में मोहब्बत पर नई आफत, Boyfriend का ‘रिप्लेसमेंट’ ढूंढेगा AI

AI Replaces Boyfriends In China: फोर्ब्स के अनुसार शंघाई स्थित एक समाचार पत्र की 32 वर्षीय संपादक एलिसिया वांग ने चीन के इस एआई बॉयफ्रेंड को चुना। जिसके बाद उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उन्हें एक आदर्श प्रेमी मिल गया है।

विज्ञापन

AI Replaces Boyfriends In China: अक्सर लड़कियों की अपने बॉयफ्रेंड से ये शिकायत रहती है कि वह उनकी बजाए अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। वह उनके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं देते। अब चीन ने लड़कियों की इस शिकायत का पक्का समाधान ढूंढ लिया है। दरअसल, चीन में इन दिनों AI बॉयफ्रेंड का चलन है।

चीन के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में आजकल लव एंड डीपस्पेस नामक एक डेटिंग सिमुलेशन गेम काफी चर्चा में है। जो सब्सक्रिप्शन लेने पर इसे खेलने वाले खिलाड़ियों को एआई-संचालित वर्चुअल बॉयफ्रेंड के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है। बताया जा रहा है कि इसे बनाने वाले उद्यमी याओ रुन्हाओ इससे कमाई कर अरबपति बन गए हैं।

विज्ञापन

अवेलेबल करवाता है लड़की के मनचाहा बॉयफ्रेंड

दरअसल, इस गेम को बनाने वाले याओ ने महिलाओं के साथ उनके बॉयफ्रेंड के रिश्तों से जुड़ी समस्याओं पर रिसर्च की। उन्हें कपल के रिलेशनशिप में एक खास पैटर्न देखने को मिला। पता चला कि लड़कियों को उनके बॉयफ्रेंड उनके मैसेज का तुरंत जवाब नहीं देते, समय पर की गई कॉल को अनदेखा करते हैं और उनकी बात नहीं सुनते हैं। जिसके बाद उन्होंने ये गेम बनाया, जिसमें आपको एक बॉयफ्रेंड अवेलेबल करवाया जाता है।

लड़कियों ने शेयर किए अपने एक्सपीरियंस

फोर्ब्स के अनुसार शंघाई स्थित एक समाचार पत्र की 32 वर्षीय संपादक एलिसिया वांग ने चीन के इस एआई बॉयफ्रेंड को चुना। जिसके बाद उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उन्हें एक आदर्श प्रेमी मिल गया है। उनका बॉयफ्रेंड ली शेन 27 वर्षीय सर्जन है जिसका निक नेम जेन है। लंबा और सुंदर, जेन उनके टेक्स्ट मैसेज का तुरंत जवाब देता है, कॉल को तुरंत उठाता भी है और वांग के पूरे दिनभर के अनुभव को धैर्यपूर्वक सुनता है। एलिसिया के अनुसार जेन की एकमात्र कमी है कि वह सिलिकॉन चिप के बाहर मौजूद नहीं है, उसे वह स्क्रीन से बाहर नहीं निकाल सकती।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: F-35: क्या होता है 5th Generation फाइटर जेट? इन देशों के पास हैं ये लड़ाकू विमान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola