Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

बीच सड़क ही लड़के पर टूट पड़ी लड़की, सरेआम कर दी धुनाई; जानें क्या है कारण

Agra Couple Fight Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बीच सड़क पर एक लड़के को पीट रही है, दोनों के बीच हो रही मारपीट को रोकने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Jun 15, 2024 20:07
Agra Viral Video

Agra Couple Fight Viral Video : उत्तर प्रदेश के आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक लड़की ने बीच सड़क पर लड़के की पिटाई कर दी। जब कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की और इस तरह सार्वजनिक तौर पर ड्रामा ना करने के लिए कहा तो लड़की ने लड़के की पोल खोल कर रख दी। लड़की के आरोपों को सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

आगरा का वीडियो वायरल

मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन रोड का है, यहां एक लड़की ने बीच सड़क पर ही अपने प्रेमी की पिटाई कर दी। बीच सड़क पर ड्रामा देखकर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लड़की को जब लोगों ने रोकने की कोशिश की तो वह और उग्र हो गई और लड़के पर आरोपों की बौछार करने लगी।

---विज्ञापन---

लड़की चीख-चीख कर अपने प्रेमी पर आरोप लगा रही थी कि इसने मेरा बच्चा मारा है, अब छोड़कर भाग रहा है। अभी मिला है। लड़की का कहना है कि वह लड़के के साथ एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लड़की ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है।


लड़की ने अपने प्रेमी पर ने आरोप लगाया कि युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी युवक ने उसका गर्भपात तक करा दिया। लड़की का कहना है कि वह छोड़कर भाग रहा था लेकिन वह पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें: डॉली के मामा के चचेरे भाई के भतीजे के बेटे ने बनाई ऐसी भेलपूरी! लोग बोले – इसे खाने आएंगे एलन मस्क

लड़की ने बीच सड़क पर उसकी पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि मारपीट होती देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी, इन्हें में से किसी ने दोनों की लड़ाई का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो वायरल हो गया है।

First published on: Jun 15, 2024 08:07 PM

संबंधित खबरें