News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shopping Spot: अगर आप घर को खूबसूरती से सजाने के शौकीन हैं लेकिन बजट आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है तो एक ऐसी जगह है जहां आपको सस्ते और स्टाइलिश फर्नीचर से लेकर हैंडीक्राफ्ट आइटम्स तक सब कुछ मिल जाएगा। गुरुग्राम के मशहूर “पुरानी बनजारा मार्केट” में आपको पुराने लकड़ी के टेबल और खूबसूरत टेबल लैंप बेहद किफायती दामों में मिल सकते हैं। यह बाजार अपने अनोखे और एंटीक स्टाइल फर्नीचर के लिए जाना जाता है। यहां बड़े शोरूम्स से आधे से भी कम कीमत में शानदार और यूनिक आइटम्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस जगह की खासियत और यहां खरीदारी के कुछ दिलचस्प टिप्स।
गुरुग्राम में स्थित बनजारा मार्केट देसी और विंटेज लुक वाले फर्नीचर और होम डेकोर आइटम्स का स्वर्ग है। यह बाजार उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम कीमत में अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं।
तो फिर देर किस बात की? अगली बार जब भी गुरुग्राम जाएं बनजारा मार्केट से सस्ते में अपना फेवरेट टेबल और लैंप जरूर खरीदें।
यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर में क्यों नहीं होती मंगला आरती ? जानिए इस अद्भुत परंपरा का रहस्य
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।