झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को JPSC और JSSC-CGL परीक्षा धांधली के खिलाफ मोरहाबादी मैदान और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह प्रदर्शन उग्र ‘महासंग्राम’ में बदल चुका है. पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने आज विधानसभा का घेराव करने के लिए बड़ा मार्च निकाला. इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस और उग्र अभ्यर्थियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. रांची में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है. एल. खियांगते पर 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराने के लिए ब्लैकलिस्ट में डाली गई कंपनी TDPL को पैनल में शामिल करने सहित कई आरोप लगे हैं.
एंबुलेंस से पहुंचे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो
पिछले नौ दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से सीधे आंदोलन स्थल पहुंचे. अनशन के कारण वे कमजोर हो गए हैं और चलने की स्थिति में नहीं हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा, वे छात्रों के साथ हैं और उनकी आवाज को विधानसभा में उठाएंगे. ‘कंटीले तार और बैरिकेडिंग हमें नहीं रोक सकते. हम अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे. सरकार को युवाओं की बात सुननी ही होगी.’ छात्रों ने जयराम महतो को गोद में उठा लिया और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
विधानसभा परिसर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र
प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की सुरक्षा में लगे 7 बैरिकेडिंग में से 6 बैरिकेड तोड़कर परिसर में पहुंच गए हैं. 7वां और आखिरी बैरिकेड टूटा तो वे सीधे विधानसभा चले जाएंगे. लेकिन पुलिस उन्हें रोकने का हरसंभव प्रयास कर रही है और वाटर कैनन से उन्हें खदेड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चारों ओर से विधानसभा को घेर लिया है. आक्रोशित छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इस कार्रवाई में कुछ छात्रों के घायल होने की खबर है.
एक घायल छात्र विक्रम कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को ऐसा नहीं करना चाहिए था. हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. हमने एक भी अपशब्द का प्रयोग नहीं किया. अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. यह ठीक नहीं है.
सरकार और पुलिस का रुख
प्रशासन ने विधानसभा परिसर के आसपास BNS की धारा 163 लागू कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया है. सरकार का दावा है कि उसने छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली हैं, लेकिन छात्र CBI जांच और मुख्य परीक्षाएं रद्द करने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. घटना के बाद रांची में तनाव का माहौल बना हुआ है.
सोरेन सरकार ने छात्रों से क्या कहा? क्या-क्या किए वादे; जानें-किस मांग पर अड़े हैं प्रदर्शनकारी
CBI जांच पर अड़े छात्र, ED ने भी दर्ज किया मामला
छात्र नेताओं का साफ कहना है कि जब तक JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर पूरे मामले की CBI जांच के आदेश नहीं दिए जाते, वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे. इस बीच, 14वीं JPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ED ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दूसरी तरफ, तनावपूर्ण स्थिति के बीच JPSC के तीन सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है.
BJP ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव
एक तरफ जहां छात्र विधानसभा घेराव पर अड़े हैं, वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी BJP ने CM आवास को घेरकर प्रदर्शन किया. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने चेताया है कि उपद्रव या गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में उनके सरकारी व निजी नौकरियों के अवसरों पर प्रभाव पड़ सकता है.
ED जांच, तीन बड़े एग्जाम रद्द… बड़े फैसले ले सकती है सोरेन सरकार; CM बोले- बातचीत से होगा समाधान
संबंधित खबरें
चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
1 hr agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
2 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
1 day agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
3 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
3 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
3 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
3 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
3 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
3 days agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines