jharkhand students protest
विज्ञापन

Video: 5 घंटे चर्चा, 98% मांगें मानीं… फिर क्यों फंसा पेंच, क्या है छात्रों की डिमांड, किन पर राजी है झारखंड सरकार?

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तीन दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन एक मांग को लेकर सहमति नहीं बनी. इसलिए आज प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया. आइए जानते हैं कि प्रदर्शनकारी छात्र क्या चाहते हैं, उनकी डिमांंड क्या हैं? सरकार किन मांगों पर राजी है और किन मांगों पर पेंच फंसा?

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तीन दौर की बैठक हुई. बीते दिन तीसरे दौर की मीटिंग 5 घंटे तक चली, जिसमें छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें सरकार ने मानी ली, लेकिन एक मांग पर पेंच फंस गया और वार्ता फेल हो गई. हेमंत सोरेन सरकार ने 14वीं JPSC-PT परीक्षा रद्द करने की छात्रों की मांग मान ली है. वहीं बैठक के बाद JPSC के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. 14वीं JPSC परीक्षा में हुई धांधली और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने मामला दर्ज कर लिया.

एक मांग पर नहीं बनी सहमति

बता दें कि प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच कराने की मांग पर सहमति नहीं बन पाई है. उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू कहते हैं कि CGL परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर कराई गई थी. रिजल्ट निकल चुका है और चुने गए अभ्यर्थियों को पोस्टिंग भी मिल गई है, इसलिए एग्जाम को अब रद्द करना संभव नहीं है. लेकिन आरोपों की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कराई जाएगी. इसी मांग को लेकर पेंच फंसा है, क्योंकि सरकार अपनी जिद पर अड़ी है और प्रदर्शनकारी छात्र अपनी जिद पर अड़े हैं.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ